इस IAS अफसर की पत्नी का सनसनीखेज आरोप, कहा- ‘मेरे पति का महिला अफसर के साथ है नाजायज संबंध’

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 582 शब्द|📅 10 Dec 2018

जमुई। डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्नी वत्सला सिंह ने सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पति पर गंभीर आरोप लगाए। वत्सला ने आरोप लगाया कि उनके पति उत्तर प्रदेश की एक महिला अफसर से घंटों बात करते हैं। इसकी कॉल डिटेल उनके पास है।

वत्सला ने कहा कि ‘मेरे पति मुझसे बात नहीं करते। मेरे माता-पिता और भाई तक की कॉल रिसीव नहीं करते। कुछ दिन पहले घर पर बंद लिफाफे में मेरे पति और उत्तर प्रदेश की एक महिला अधिकारी के बीच हुई बातों की कॉल रिकॉर्ड मिली। उससे कई आपत्तिजनक बातें सामने आईं। इन सबके बावजूद मैं पति पर किसी तरह का आरोप लगाना नहीं चाहती’।

वत्सला के मुताबिक, दूसरी महिला से नजदीकी के कारण ही पति उन्हें दरकिनार करते हैं। उस महिला अधिकारी का भी अपने पति से विवाद चल रहा है। शादी के समय पिता ने बोरिंग रोड का एक फ्लैट उनको (वत्सला) गिफ्ट किया था, लेकिन पति चाहते थे कि फ्लैट उनके नाम कर दिया जाए। अपने साथ एक लड़के का नाम जुड़ने की बात पर सफाई भी दी और कहा कि वह युवक उसकी जानने वाली एक लड़की का मंगेतर है।

‘मैं भारतीय नारी हूं, पति के साथ ही रहूंगी’

वत्सला ने कहा कि पिछली बार जब वह जमुई गई थीं तब पति ने बातचीत के लिए छह दिसंबर की तारीख तय हुई थी, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय नारी हूं और अपने पति के साथ ही रहूंगी। मुझे तलाक नहीं चाहिए। वत्सला ने कहा कि वाल्मीकिनगर में साथ रहने के दौरान पति कहते थे कि जंगल-गांव कहां भटकोगी, चली जाओ। बाद में पता चला कि वह महिला अफसर से घंटों बात करते हैं और इसी कारण मुझे दूर जाने के लिए कहते हैं।

वायरल ऑडियो पर बोली, हमेशा उकसाते थे पति

वायरल ऑडियो के बारे में जब सवाल पूछा गया तो वत्सला बोलीं, पति जान-बूझकर उन्हें बोलने के लिए उकसाते थे। गुस्से में वह कुछ कह देती थीं और पति उसको रिकॉर्ड कर लेते थे। उसकी अच्छी बात आज तक किसी को नहीं सुनाईं। वायरल ऑडियो में वह पति से बात करती दिख रही हैं। इसी क्रम में वह (वत्सला) कहती हैं कि अगर किसी को उनका पहनावा पसंद नहीं है तो वह घर से जा सकता है। अपने घरवालों के बारे में ऐसा सुनकर डीएम भड़क गए और दोनों के बीच बहस होने लगी।

लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद : डीएम

जमुई के डीएम धर्मेंद्र ने कहा कि उन पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उनके चरित्र हनन के लिए इस प्रकार का बयान दिया जा रहा है। यह नितांत पारिवारिक और व्यक्तिगत मामला है। पूरा प्रकरण पूर्व से कोर्ट में विचाराधीन है। जहां उन्होंने सभी साक्ष्य प्रस्तुत कर दिए हैं। वत्सला को भी अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष रखना चाहिए। ऐसी स्थिति में उनका कुछ कहना अनुचित होगा। कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह स्वीकार्य होगा। आगे की जांच से सत्य खुद सामने आ जाएगा।

साजिश के तहत खींचा जा रहा मेरा नामः श्रद्धा शांडिल्यायन

अपने ऊपर लगे आरोपों पर उत्तर प्रदेश के शाहाबाद की उप जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने कहा कि साजिश के तहत आपसी विवाद में उनका नाम खींचा जा रहा है। दंपती के बीच किसी तरह के विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। वत्सला सिंह के पास कोई ऐसा साक्ष्य नहीं है, जो उनपर लगे आरोपों को सिद्ध कर सके।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *