स्कूलों में खेल को प्रमोट करेगी सरकार, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, विजेता टीम को मिलेगा अब ये ईनाम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 525 शब्द|📅 10 Dec 2018

शिक्षा मंत्री द्वारा विजेता स्कूली टीमों के लिए 1 लाख रुपए की इनामी राशि का ऐलान

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी ने अगले वर्ष से शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल मुकाबलों में जीतने वाली स्कूली टीमों को इनामी राशि एक लाख रुपए और हरेक विजेता को 11 -11 हज़ार रुपए देने का ऐलान किया है। वह यहाँ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर बोर्ड ऑडीटोरियम में करवाए गये तीन दिवसीय शैक्षिक मुकाबलों के विजेताओं को इनामों के वितरण करने के मौके पर संबोधित कर रहे थे।

इन मुकाबलों के आखिऱी दिन मुख्य मेहमान के तौर पर पहुँचे ओ.पी. सोनी ने विजेताओं को इनाम बांटे। जलसे को संबोधित करते हुए उन्होंने ख़ास तौर पर इनाम जीतने वाले बच्चों के अध्यापकों की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने विजेताओं को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि वह आगे से और मेहनत करके अपने जिले और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करें।

सूबे की शिक्षा को नयी दिशा देने के अपने दृष्टिकोण संबंधी प्रकाश डालते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा समय की मुख्य ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा स्कूलों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़े स्तर पर योगदान डाला जा रहा है। उन्होंने अध्यापकों को न्योता दिया कि वह शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए तनदेही के साथ काम करें।

अगले वर्ष से शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल के हरेक विजेता को 11 -11 हज़ार रुपए दिए जाएंगे

इस मौके पर बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया, उप-चेयरमैन बलदेव सचदेवा, सचिव /डी.जी.एस.ई. प्रशांत कुमार गोयल, बोर्ड मैंबर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इससे पहले करवाए गये भाषण मुकाबलों में आशु तिवाड़ी, बी.सी.एस.सीनियर सेकंडरी स्कूल, जिला लुधियाना पहले, कविता उच्चारण में समनदीप कौर, खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल, बीड़ साहिब, जिला तरन तारन पहले और सुंदर लेखन में गुरप्रीत कौर, रोबिन मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल धूरी, जिला संगरूर पहले स्थान पर रहा।

रिवायती गीत जशनप्रीत कौर और सहयोगी, भाई राम कृष्ण गुरमति पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल, पटियाला पहले स्थान पर रहा। लोक गीत मुकाबलों में सुखदीप कौर, सरकारी सह शिक्षा सेकंडरी स्कूल, गोलोवाला, जिला फरीदकोट पहले और शब्द गायन में अमनदीप कौर और साथी, सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, रेलवे मंडी, जिला होशियारपुर पहले स्थान पर रहे।

मुकाबलों में इन्हें मिली पोजीशन

चित्रकला के लिए वरिन्दर सिंह, बाबा फऱीद सीनियर सेकंडरी स्कूल, दियुन, जिला बठिंडा, पहले, वार मुकाबलों में मोहित और साथी, दशमेश सीनियर सेकंडरी स्कूल, जिला लुधियाना पहले स्थान पर रहे। गिद्दा लड़कियाँ परमीत कौर और साथी, सिंह सभा कन्या पाठशाला सीनियर सेकंडरी स्कूल, अबोहर, फाजिल्का पहले नंबर पर आईं।

कविता पाठ मुकाबलों में गौतम सिंह और साथी, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल एम. रछीन, जिला लुधियाना पहले, आम-ज्ञान के लिए दीक्षित बाली, आर्य माडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, फगवाड़ा, जिला जालंधर पहले, मौलिक लिखित में नामप्रीत कौर, जी.टी.बी. सीनियर सेकंडरी स्कूल, दसूहा, जिला होशियारपुर, पहले स्थान पर रहे। भांगड़ा मुकाबलों में गुरमीत सिंह और साथी रामगडिय़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल, मिलर गंज, जिला लुधियाना ने पहला, लोक-नाच में उमराना और उसकी साथी, रामगडिय़ा सीनियर सेकंडरी स्कूल, मिलरगंज, जिला लुधियाना ने पहला स्थान प्राप्त किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *