चलती बस में युवती के ट्राउजर की जिप खोली, करने लगा लगा अश्लील हरकत, यात्रियों ने की छित्तर परेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 10 Dec 2018

नई दिल्ली। डीटीसी बस में एक व्यक्ति ने युवती के सामने ऐसी ही शर्मनाक हरकत की। 543 रूट नंबर की बस में सवार 22 वर्ष की युवती ने पुलिस को फोन पर शिकायत की। बस में अश्लील हरकत करने का विरोध करने पर सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि जिस समय आरोपी ने यह हरकत की, उस समय बस खचाखच भरी हुई थी और आरोपी युवती की बगल वाली सीट पर बैठा था। आरोपी की पहचान 45 साल के किशन दत्त के रूप में हुई है। वह पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में रहता है और पेंटिंग का काम करता है। आरोपी आनंद विहार से बस में चढ़ा था। यह बस साउथ एक्सटेंशन, एम्स, साउथ कैंपस और महिपालपुर के रास्ते कापसहेड़ा बॉर्डर जाती है।

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि बस जब एम्स के आगे निकली तो आरोपी ने ट्राउजर की जिप खोल दी। जब तक महिला इसका विरोध करती, आरोपी ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसके बाद युवती ने ड्राइवर से बस रोकने को कहा और सहयात्रियों की मदद ली। आरोपी ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

युवती ने पीसीआर को कॉल की और पुलिस ने आरोपी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। आरोपी का ब्लड सैंपल लेकर यह भी जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशे में तो नहीं था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *