अकाली दल के पूर्व पार्षद का आरोप- जालंधर में ये कांग्रेसी कौंसलर हैं ‘भू-माफिया’ और विधायक हैं ‘डॉन’, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 10 Dec 2018

इसे भी पढ़ें: सांसद संतोख चौधरी से बीच सड़क क्यों लगवाया गया झाड़ू-पोंछा ? दलित समुदाय क्यों है खफा?

महाबीर जायसवाल
डेली संवाद, जालंधर

अकाली दल के सीनियर लीडर व पूर्व कौंसलर बलबीर बिट्टू, भाजपा नेता जगजीत सिंह, भाजपा नेता पुनीत शुक्ला, अरुण खुराना समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेसी विधायकों को डॉन और कांग्रेस के कुछ कौंसलरों और एक महिला कौंसलर के पति को भू-माफिया करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी खजाने को कुछ कांग्रेसी नेता व कौंसलर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

अकाली दल के पूर्व पार्षद का आरोप- जालंधर में ये कांग्रेसी कौंसलर हैं 'भू-माफिया' और विधायक हैं 'डॉन', देखें VIDEO

सैंट्रल हलके से भाजपा के पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया के आवास पर उनके साथ अकाली दल के पूर्व पार्षद बलबीर बिट्टू ने कहा कि रामामंडी इलाके के कौंसलरों ने अवैध कालोनी काटी और अब अवैध रूप से कामर्शियल इमारतें बना रहे हैं। बिट्टू ने बाकयदा जस्सल, मुल्तानी और विजय का नाम लिया।

डेली संवाद से बातचीत करते हुए बलबीर सिंह बिट्टू ने कहा कि पिछले दिनों कुछ कौंसलरों ने कहा है कि रामामंडी इलाके में अवैध निर्माण हो रहा है। ये बिल्कुल सच है। मेयर जगदीश राजा को इसकी जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में वे खुद कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा से मिलकर जांच की मांग करेंगे।

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, हद हो गई – बिट्टू

बलबीर बिट्टू, अरुण खुराना, पुनीत शुक्ला, जगजीत सिंह व अन्य ने कहा है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटने जैसी कहावत जालंधर में दिख रही है। क्योंकि जिन कांग्रेसी कौंसलरों ने अवैध निर्माण की शिकायत की है, उन्होंने ने ही अपनी अवैध इमारतें बनाई है। इससे जहां सरकारी खजाने को चूना लगा है, वहीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां हो रहे अवैध काम

  • ढिलवां रोड पर अवैध कालोनी काटी, अब अवैध रूप से पूरी मार्केट बनाई जा रही है।
  • रामामंडी पुल के पास कौंसलर पति ने रिहाइशी नक्शा पास करवा कर कामर्शियल निर्माण किया।
  • जौहल अस्पताल के पास अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण हो रहा है, उसके सामने भी इमारत बन रही है।
  • लद्देवाली श्मशानघाट के पास कांग्रेस कौंसलर पति ने अवैध कालोनी काटी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *