तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर बोले पंजाब के कैप्टन, कहा – पब्लिक ने राहुल का दिया फतवा, मोदी शासन के अंत की शुरूआत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 11 Dec 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर ख़ुशी का प्रगटावा करते हुए इसको पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की लीडरशिप के लिए फ़तवा बताया है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों के साथ देश में भाजपा के नेतृत्व वाली एन.डी.ए. सरकार के अंत का आधार बंध गया है।

आज ऐलान गए विधानसभा मतदान के नतीजों पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कारगुज़ारी से देश में पार्टी के उभार का प्रगटावा होता है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट दिखाते हैं कि देश के लोग नरेन्द्र मोदी सरकार की विघटनकारी और विकास विरोधी नीतियों से पूरी तरह ऊब गए हैं और वह अब तबदीली चाहते हैं।

राहुल गांधी और यू.पी.ए. की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को बधाई

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए पार्टी प्रधान राहुल गांधी और यू.पी.ए. की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को बधाई देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की गतिशील नेतृत्व अधीन पार्टी स्पष्ट तौर पर पुनर्जीवित हो गई है।

इन नतीजों से देश के बदल रहे मिज़ाज का प्रगटावा होता है जो राहुल गांधी को एक ऐसे नौजवान के तौर पर देख रहा है जो भारत को फिर उसी विकास की रेखा पर लायेगा, जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह की पिछली यू.पी.ए. सरकार ने विकास को बुलन्दियों पर पहुँचाया था।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पाँच साल पहले किये वायदे पूरे न करने पर देश के निवासी ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। इसी तरह लोग भाजपा का नेतृत्व वाली सरकार दौरान फैली सांप्रदायिक नफऱत और हिंसा का अंत देखने के लिए भी बेताब हैं। मुख्य मंत्री के कहा कि यह पल सिफऱ् कांग्रेस पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि इस मुल्क के अवाम के लिए भी जश्न मनाने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *