कांग्रेस की जीत पर दलजीत सिंह आहलूवालिया ने दी बधाई, कहा- कैप्टन और राहुल की दूरदर्शी सोच का परिणाम है

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 193 शब्द|📅 11 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी जीत पर कांग्रेस के जिला प्रधान दलजीत सिहं आहलूवालिया ने पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों से पूरा देश परेशान है।

दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों का कर्ज माफ कर पूरे देश को संदेश दिया कि किसानों से बड़ा कोई नहीं है। पंजाब के किसानों के कर्ज माफी का संदेश पड़ोसी राज्यों में हुए इलैक्शन पर सकारात्मक असर पड़ा। जिसके चलते किसानों ने कांग्रेस को पूरा समर्थन दिया।

प्रधान आहलूवालिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच और राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की जबरदस्त रणनीति से भाजपा को पूरे देश से मिटना तय है। शुरूआत मध्य प्रदेश जैसे राज्य से हो रहा है। उन्होंने इसके लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का बधाई दी है। वहीं, कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *