RBI के गर्वनर उर्जित पटेल के इस्तीफे पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 11 Dec 2018

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह(Former Prime Minister Manmohan Singh) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल(Urjit Patel) के इस्तीफे को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। मनमोहन ने उर्जित पटेल के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को लगा एक गंभीर झटका है।

एक बयान में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि आरबीआई गवर्नर के अचानक हुए इस्तीफे में भारत की तीन खरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था की संस्थागत नींव को नष्ट करने की मोदी सरकार की कोशिशों के संदेश नहीं हों। उन्होंने कहा कि अल्पकालिक राजनीतिक फायदों के लिए संस्थाओं को खत्म करना मूर्खता होगी।

बता दें कि सोमवार को अचानक आरबीआई गवर्नर उर्चित पटेल ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने अपना पद छोड़ने का कारण नहीं बताया। एक संक्षिप्त बयान में पटेल ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने का निर्णय किया है।

बता दें कि हाल में केंद्रीय बैंक की स्वायत्ता को लेकर उनके और सरकार के बीच तनाव पैदा हो गया था। जिसके बाद सोमवार को अचानक ने पटेल ने अपना पद छोड़ दिया। पटेल आरबीआई के 24वें गवर्नर थे। उन्हें सितंबर 2016 में तीन साल के लिए इस पद पर गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी।

इस्तीफा देने के बाद उर्जित पटेल ने कहा, व्यक्तिगत कारणों के चलते मैने वर्तमान पद (आरबीआई के गवर्नर) से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देने का फैसला किया। वर्षों तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अलग पदों पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *