अब नगर निगम के अफसर बेचेंगे पैट्रोल-डीजल और सीएनजी गैस, जाने कहां खुलेगा यह पैट्रोल पंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 11 Dec 2018

चंडीगढ़। नगर निगम चंडीगढ़ के अफसर अब पेट्रोल और डीजल बेचने जा रहे हैं। शहर में नए पेट्रोल पंप चलाने के लिए प्रशासन की ओर दो साइट अलाट की गई हैं। इन दोनों साइट पर पेट्रेाल और डीजल के साथ नगर निगम सीएनजी भी बेच सकेगा। निगम इन दो साइट्स का जल्द ही काम शुरू करने की योजना को तैयार करना शुरू कर दिया।

मेयर दवेश मोदगिल के मुताबिक प्रशासन की ओर से नगर निगम को सेक्टर -51 ए विकास मार्ग और इंडस्ट्रीयल एरिया फेस दो में दो जगह साइट रेंटल बेसिस पर अलॉट की गई। इन दोनों साइट की अनुमति के लिए निगम को प्रशासन के वित्त विभाग से पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि इन साइट के लिए नगर निगम को 70 रुपये प्रति स्कॉयर फीट प्रति माह रेंट देना होगा। इसके साथ हर साल इस रेंट में 6 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

मेयर ने बताया कि इन पंपों पर निगम को एक किलोलीटर पेट्रेाल और डीजल पर 100 रुपये प्रति माह देने होंगे। जबकि सीएनजी के लिए निगम को 139 रुपये प्रति मेट्रिक टन चुकाने होंगे। इसके अलावा प्रशासन यह भी शर्त रखी है कि निगम इन दोनों साइट्स के लिए केवल सरकार पेट्रोल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के साथ ही अनुबंध कर सकता है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *