सलमानी बिरादरी के जिला प्रधान और कांग्रेसी नेता अख्तर सलमानी ने कांग्रेस की जीत पर मनाया जश्न, सभी को दी बधाई

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की बड़ी जीत पर सलमानी बिरादरी के जिला प्रधान और कांग्रेसी नेता अख्तर सलमानी ने पार्टी नेताओं और लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की सूझबूझ और परिपक्वता से पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है।

अख्तर सलमानी ने कहा है कि देश की आवाम का पूरी तरह से बीजेपी से मोहभंग हो चुका है। जिसका नतीजा सबके सामने है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता कांग्रेस का साथ देगी। जिससे भाजपा का बिस्तर गोल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। सभी वर्गों और सभी धर्मों का सम्मान करती है। गरीब मजदूर किसान का ध्यान रखती है आज देश को राहुल गांधी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है।

https://youtu.be/3UL-QHbWF_c

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *