‘कौंसलर माफिया, विधायक डॉन’: हरकत में आए निगम अफसर, ग्राउंड पर उतर कर देखी अवैध कालोनियां और निर्माण, एक्शन कब होगा, नहीं पता? पढ़ें बिट्टू क्या बोले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 11 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर

अकाली दल के पूर्व कौंसलर बलबीर बिट्टू द्वारा सनसनीखेज खुलासे के बाद आखिरकार नगर निगम के अफसरों की टीम को जमीन पर उतरना पड़ा। नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर आशिका जैन, एटीपी लखबीर सिंह और इंस्पैक्टरों की टीम आज शाम रामामंडी इलाके में अवैध कालोनियों की जांच की।

आपको बता दें कि अकाली दल के पूर्व पार्षद बलबीर बिट्टू और भाजपा नेताओं ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के साथ आरोप लगाया था कि कांग्रेसी कौंसलर अवैध कालोनियां काट रहे हैं, कामर्शियल इमारतें बनवा रहे हैं, जिन्हें एक विधायक का संरक्षण प्राप्त है। डेली संवाद ने इस पूरे मामले का वीडियो भी जारी किया था।

इसे भी पढ़ें : पूर्व पार्षद का आरोप- कांग्रेसी कौंसलर हैं ‘भू-माफिया’ और विधायक हैं ‘डॉन’

डेली संवाद पर खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए निगम अफसर आज शाम रामामंडी पहुंच गए। निगम की ज्वाइंट कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि ओल्ड फगवाड़ा रोड, भीमसेन पैलेस, ढिलवां रोड में अवैध रूप से कालोनियां कट रही हैं। इसके साथ ही रामामंडी में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण हो रहा है। इसके लिए आशिका जैन ने मौके पर ही एटीपी और इंस्पैक्टर को जवाब तलब किया।

इंस्पैक्टर अजीत शर्मा ने इस इलाके में अभी चार्ज संभालने की बात बताई। जिससे आशिका जैन ने एटीपी लखबीर सिंह से जवाब तलब किया है। जानकारी के मुताबिक ओल्ड फगवाड़ा रोड पर स्थित भीम पैलेस के आसपास पांच अवैध कालोनियां काटी गई हैं, इन अवैध कालोनियों पर फील्ड अफसर पूरी तरह से मेहरबान हैं।

चैकिंग नहीं, एक्शन करें अफसर – बिट्टू

अकाली दल के पूर्व पार्षद बलबीर बिट्टू ने कहा है कि कांग्रेस के कौंसलर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। जिससे जो पैसा सरकारी खजाने में जाना था, उसे कांग्रेसी नेता खुद बंदरबांट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चैकिंग करने से कुछ नहीं होगा, इन अवैध कालोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। बिट्टू ने कहा कि इसे लेकर वे कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा से शिकायत करेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *