अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 14 Dec 2018

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी कांग्रेस के सीएम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 13 दिसंबर को विधायकों की मीटिंग में लिए गए फैसले को राहुल गांधी को बताया। राहुल गांधी ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला लिया कि अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम होंगे और सचिन पायलट डेप्युटी सीएम होंगे। इस घोषणा के बाद पायलट ने कहा कि किसे पता था कि एक दिन दो-दो करोड़पति बनेंगे। इसके बाद अशोक गहलोत ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी और नवनिर्वाचित विधायकों का धन्यवाद देता हूं।

मैं आभारी हूं कि मुझे एक बार फिर जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा

गहलोत ने कहा कि मैं आभारी हूं कि मुझे एक बार फिर जनता की सेवा करने का मौका मिलेगा। जिन मुद्दों की बात करके हम लोग आगे बढ़े थे, उन पर काम होगा। सुशासन और किसानों का कर्जा माफ करना इसमें मुख्य हैं। पांच साल तक लोगों ने जो समस्याएं भोगी, उन्हें खत्म किया जाएगा। जनता में वसुंधरा राजे के खिलाफ गुस्सा था।’

इसके बाद सचिन पायलट ने कहा, ‘साथियों, हम इसी कमरे में बैठे थे और किसे मालूम था, ‘दो-दो करोड़पति बन जाएंगे’। मैं धन्यवाद देता हूं राहुल गांधी जी और इस प्रदेश की जनता का। तीन राज्यों के परिणाम देश को संतोष देने वाले हैं। प्रदेश की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया। वसुंधरा राजे सिंधिया की सरकार के खिलाफ मेरा और अशोक गहलोत जी का जादू चल गया है।

हम लोग पहले ही राज्यपाल से पहले ही मिल चुके हैं। हर जगह मैंने देश, प्रदेश और लोगों के लिए काम किया है। हम एक अच्छी और जवाबदेह सरकार बनाएंगे। हम अपने घोषणापत्र को अक्षरश: पालन करेंगे। हम लोग सरकार बना रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन करने की होगी। राहुल जी के नेतृत्व में 2019 में कांग्रेस की सरकार बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।’

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *