जालंधर, कपूरथला और नकोदर में गंदा काम करती थीं ये विदेशी युवतियां, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 14 Dec 2018

विष्णु
डेली संवाद, जालंधर

पंजाब पुलिस ने इंटरनैशनल ड्रग्स तस्करों का भंडाफोड़ किया है। जालंधर के थाना लोहिया की पुलिस ने तंज़ानिया निवासी दो महिलाओं को एक किलो सौ ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।

एसएसपी नवजोत माहल ने बताया कि गांव चक्क चेला से मोतीपुर की तरफ़ चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी को मोतीपुर गेट के पास काला संघिया रोड से गांव तलवंडी माधो की तरफ से दो विदेशी महिलाएं आती दिखाई दी। जिन्होंने कंधे पर किट बैग लटकाए हुई थीं। दोनों महिलाएं पुलिस को देख घबरा गई और दोनों ने किट बैग फैंक दिए।

दोनों के बैग की तलाशी लेने पर एक बैग में से 500 ग्राम और दूसरे में से 600 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि वह तंज़ानिया से भारत विजिटर वीजा पर आई थी और दिल्ली में रह रही हैं। दिल्ली में वह इबो नाम के तस्कर के सम्पर्क में आ गई और रुपयों के लालच में नशा तस्करी करने लगी।

महिला तस्करों के मुताबिक आज भी वे कपूरथला के गांव लाटियावाल, तोती में नशे की सप्लाई देने आई थी। पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी महिलाओं की पहचान Chikku D/O Jafari R/O Dar-es-salaam house Tanzania हाल निवासी विकासपुर शाहपुर दिल्ली व Beatrice Sustenes D/O Sustenes (Died) R/O City Moshi Tanzania हाल निवासी विकासपुर शाहपुर दिल्ली के रूप में बताई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *