⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 138 शब्द|📅 14 Dec 2018
डेली संवाद, जालंधर
इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन (EMA) ने बैठक में सर्वसहमत से मनीष शर्मा को प्रधान चुना गया है। प्रधान चुने जाने पर मनीष ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद किया। मनीष ने कहा कि वे पत्रकारों के हितों के लिए काम करेंगे।
इसके साथ ही प्रवीण शर्मा को महासचिव बनाया गया है। जबकि परमजीत सिंह रंगपुरी, सुनील रुद्रा, नरिंदर नंदन, निखिल शर्मा और पवन धूपर को चेयरमैन बनाया गया है।
पूर्व प्रधान पवन धूपर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि मनीष एसोसिएशन के लिए पूरी मेहनत करेंगे और EMA को नई उंचाइयों पर ले जाएंगे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विनयपाल जैद्द, दविंदर चीमा, स्वतंत्र, संदीप कौल, जतिंदर, मेजर सिंह व अन्य मौजूद थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








