गर्लफ्रैंड के चक्कर में शादी के मंडप से भागा जालंधर का दूल्हा, लुधियाना में पकड़कर हुई जमकर छित्तर परेड

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 467 शब्द|📅 15 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना

आपने तनु वेड्स मनु पिक्चर देखी होगी। लेकिन पंजाब में तनु वेड्स दीपू की पिक्चर रिलीज हो गई। पिक्चर का अंत सुखद था, लेकिन यहां की पिक्चर का अंत दुखद रहा। पंजाब के जालंधर में गर्लफैंड के चक्कर में एक युवक ने शादी के मंडप से भाग गया। जिसे पकडकर लोगों ने खूब पिटाई की।

मामला लुधियाना से जुड़ा है। दूल्हा जालंधर का है, जबकि दूल्हन लुधियाना की थी। जालंधर से बारात लेकर दूल्हे के घरवाले लुधियाना पहुंचे, जयमाल भी हो गया, लेकिन सात फेरे के पहले दूल्हा मंडप से भाग खड़ा हुआ। 

लुधियाना में थाना डिवीजन तीन पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान जालंधर के संतोखपुरा निवासी दीपक दुग्गल के रूप में हुई है। पुलिस ने भामियां रोड जमालपुर निवासी वधू के पिता राजकुमार की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

दीपक ने कहा कि उसे घबराहट हो रही, और भाग खड़ा हुआ

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसकी बेटी तनु अरोड़ा की शादी आरोपित के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को आरोपित दीपक अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बारात लेकर पहुंचा। शिंगार सिनेमा के पीछे रियाल रिसोर्ट में शादी का आयोजन था। गाने बजाने के बीच वर और वधू पक्ष में मिलनी हुईं, जिसके बाद वर वधू जयमाला हुई, मगर दोपहर बाद जैसे ही सब लोग फेरों पर बैठे।

उसी दौरान दीपक ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है, ऐसा लग रहा है कि उलटी आ जाएगी। यह कहते हुए वह बाथरूम की तरफ भागा। उसके पीछे उसके परिवार के लोग भी गए। पहले तो वधू पक्ष के लोगों को सब कुछ सामान्य लगा, मगर जब वो काफी देर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। दीपक के रिश्तेदारों से बात करने पर पता चला कि वो वहां से भाग गया है। उसने अपने रिश्तेदारों से कहा कि वो तनु से शादी नहीं कर सकता। उसका किसी और लड़की के साथ प्रेम संबंध हैं।

लड़के वालों ने ही भरा रिसाेर्ट का बिल

उधर, दीपक के पिता विजय कुमार ने बताया कि उनका संतोख पुरा में कबाड़ का काम है। दीपक उनका इकलौता बेटा है। फेरों से पहले सब ठीक ठाक था। फेरों से ठीक पहले उसे एक फोन आया, जिस पर एक लड़की ने उसे धमकाया कि अगर उसने शादी की तो वो उसके घर के बाहर आत्महत्या कर लेगी।

उसकी बातों से घबरा कर दीपक वहां से भाग खड़ा हुआ। उसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने रिसोर्ट के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। विजय कुमार ने कहा कि वधू के पिता के दवाब बनाने पर उसी ने रिसाेर्ट का बिल भी अदा किया है। (साथ में jagran.com से इनपुट)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *