अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने PM मोदी से लगाई गुहार, कहा – मुझे इस माफिया से बचा लो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 16 Dec 2018

नई दिल्ली। कथित भू-माफिया से परेशान मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने अब पीएम मोदी से मदद मांगी है. रविवार को उन्होंने दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के ट्वीटर एकाउंट से एक ट्वीट किया और लिखा, ”सर, भू-माफिया समीर भोजवानी जेल से रिहा हो चुका है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. पद्म विभूषण से सम्मानित शख़्स को धन-बल के दम पर धमकी दी जा रही है. आपसे मुंबई में मुलाकात का निवेदन है”. आपको बता दें कि 96 वर्षीय दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बंगला बांद्रा के संभ्रांत पाली हिल इलाके में स्थित है. इसी साल सायरा बानू ने पुलिस से संपर्क किया था और समीर भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

https://twitter.com/TheDilipKumar/status/1074254577078169600

जनवरी में मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सदाबहार अभिनेता के बंगले को कथित रूप से हड़पने की कोशिश के लिए बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस अधिकारियों को संदेह था कि भोजवानी ने संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराये थे. इसके बाद मामला दर्ज किया गया।

ईओडब्ल्यू की टीम ने भोजवानी के बांद्रा स्थित आवास पर छापा मारा जहां से चाकू और छुरे सहित हथियार बरामद किए गए. भोजवानी को आर्थिक अपराध शाखा ने इस साल अप्रैल में गिरफ्तार किया था. अब दिलीप कुमार के बंगले के दो प्लाट पर मालिकाना हक का झूठा दावा करने वाले समीर भोजवानी की रिहाई के बाद सायरा बानो (Saira Banu) ने पीएम से गुहार लगाई है। (credit-ndtv)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *