चलती ट्रेन से दुल्हन ‘गायब’ सामने आई सच्चाई तो हैरान रह गया पति, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 16 Dec 2018

नई दिल्ली। आजमगढ़ से कैफियात एक्सप्रेस के एसी कोच में दिल्ली जा रही दुल्हन गुरुवार को रास्ते में ‘गायब’ हो गई। मोबाइल भी बंद हो गया। साथ जा रहे परिजनों के होश उड़ गए। वे उसे खोजते रहे, जीआरपी मोबाइल की लोकेशन खंगालती रही। शुक्रवार देर शाम दुल्हन के सकुशल दिल्ली पहुंचने की खबर मिली तो सभी ने राहत की सांस ली।

मूलरूप से आजगमढ़ जिले का एक परिवार दिल्ली में रहता है। बीते सप्ताह परिवार के युवक की आजमगढ़ में शादी हुई। घर में खुशियों का माहौल था। परिजनों ने तय किया कि रिसेप्शन रविवार को दिल्ली में किया जाए। इसके लिए परिवार दुल्हन के साथ ट्रेन में दिल्ली जा रहा था। दुल्हन का एसी कोच में रिजर्वेशन था। इसी कोच में दुल्हन के साथ उसकी ननद भी थी। पति व अन्य परिजन स्लीपर कोच में थे।

सोई ननद की आंखें खुलीं, उसने देखा दुल्हन गायब है

ट्रेन बृहस्पतिवार रात टूंडला से अलीगढ़ की ओर बढ़ी, तभी कोच में सोई ननद की आंखें खुलीं। उसने देखा दुल्हन गायब है। पहले सोचा कि टॉयलेट में होंगी। काफी देर बाद भी वह नहीं आई तो उसने फोन से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दुल्हन का मोबाइल मिलाया तो बंद मिला।

अलीगढ़ आने पर परिजन ट्रेन से उतरे और जीआरपी थाने पहुंचकर जानकारी दी। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने सर्विलांस से दुल्हन का मोबाइल ट्रेस किया तो अंतिम लोकेशन उन्नाव में मिली। उन्होंने जीआरपी उन्नाव को सक्रिय किया, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद तक सुराग नहीं लगा। परिजन भी तलाशते रहे।

इंस्पेक्टर ने बताया कि देर शाम दुल्हन दिल्ली में ससुराल पहुंच गई। परिजनों के अनुसार दुल्हन ने बताया कि पानी पीने के लिए गलती से वह कोच से उतर गई थी, तभी ट्रेन चल दी। बैटरी डिस्चार्ज होने से मोबाइल बंद हो गया था। बाद में किसी तरह जानकारी कर दूसरी ट्रेन में वह दिल्ली के पते पर पहुंची।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *