लोकसभा चुनाव से पहले अकाली दल दो फाड़, टकसाली नेताओं ने बनाया नया अकाली दल, इन्हें सौंपी प्रधानगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 16 Dec 2018

डेली संवाद, अमृतसर

शिरोमणि अकाली दल के बागी टकसाली नेताओं ने रविवार को नया अकाली दल बना लिया। रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा को सर्वसम्‍मति से इसका अध्‍यक्ष बनाया गया है। गुरुनगरी अमृतसर में रविवार को हुए सम्‍मेलन में नई पार्टी की घोषणा की गई। सम्‍मेलन में काफी संख्‍या में टकसाली नेताओं के समर्थक जुटे।

टकसाली नेताओं ने पिछले दिनों शिअद नेतृत्‍व से बगावत कर दी थी और इसके बाद उनको पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद इन नेताओं ने नई अकाली दल के गठन का ऐलान किया था। रविवार को टकसाली नेताओं के नेतृत्‍व में उनके समर्थक काफी संख्‍या में श्री अकाल तख्‍त साहिब के परिसर में पहुंचे और वहां अरदास की।

अरदास करने के बद सभा शुरू हुई

इसके बाद नए अकाली दल के गठन की घोषणा की गई। श्री अकाल तख्‍त साहिब परिसर में रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा मनमोहन सिंह पटियाला, रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला समेत कई टकसाली नेता मौजूद थे। वहां अरदास करने के बद सभा शुरू हुई। इसमें टकसाली नेताओं ने शिअद नेतृत्‍व पर निशाना साधा।

इस दौरान एक प्रस्‍ताव पास कर नेताओं ने मांग की, कि बरगाड़ी कांड के दोषियों और बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। नेताओं ने शिअद नेतृत्‍व पर जमकर हमला किया और नया दल बनाने की जरूरत बताई। उन्‍होंने दावा किया कि नया अकाली दल सिखों की उम्‍मीदों को पूरा करेगा और उनको सही प्रतिनिधित्‍व देगा।

सेवा सिंह ने नए दल के अध्यक्ष के लिए रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का नाम पेश किया

सेवा सिंह ने नए दल के अध्यक्ष के लिए रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का नाम पेश किया। डॉ. रतन सिंह और पूर्व विधायक उजागर सिंह सहित अन्‍य नेताओं ने इसका समर्थन किया। इसके बाद ब्रह्मपुरा को सर्वसम्‍मति से नए अकाली दल का अध्यक्ष चुन लिया गया।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद ब्रह्मपुरा को अकाल तख्त के बाहर नेताओं ने सिरोपा और तलवार देकर सम्मानित किया। रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि 1920 वाले अकाली दल के संविधान को लागू किया जाएगा। नया अकाली दल डेमोक्रेटिक और सेकुलर होगा। नया अकाली दल सभी के भले के लिए काम करेगा।

गुरु साहिब की मर्यादाओं को लागू किया जाएगा और मर्यादा का उल्लंघन नहीं होने देंगे। ब्रह्मपुरा ने कहा कि पूरे राज्‍य में गुरुद्वारों को बादलों के कब्जे से मुक्त कराएंगे। बादलों के अकाली दल को अब संगत नहीं मानेगी। ब्रह्मपुरा ने नए दल का नाम अकाली दल टकसाली रखने का ऐलान किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *