अनोखी शादी: बैंड बाजों के साथ घोड़ा बग्गी में बैठकर मंडप पहुंची दुल्हन, दूल्हे ने किया स्वागत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 280 शब्द|📅 16 Dec 2018

बुलंदशहर। दूल्हों की बारात में तो सभी गए होंगे, लेकिन अगर दुल्हन बग्घी पर बारात की चढ़त के लिए निकले तो चर्चा लाजमी है। बुलंदशहर के स्याना में ऐसी ही अनोखी शादी देखने को मिली। यहां दुल्हन राधा की घोड़ा बग्घी पर चढ़कर मंडप पहुंची। बैंडबाजे की धुन पर परिजनों ने जमकर डांस किया।

बुलंदशहर के स्याना के मोहल्ला पट्टी हुलासराय स्थित झंगीरी की मंडी के रहने वाले कृषि उपकरण व्यवसायी महेंद्र चौहान उर्फ बॉबी चौहान ने बेटे-बेटियों में समानता के लिए अनोखी मिसाल पेश की। महेंद्र की पुत्री राधा चौहान का विवाह दिल्ली के जीटीबी नगर के सनी चौहान के साथ गुरुवार को संपन्न हुआ।

नगर के बुलंदशहर रोड स्थित विवाह मंडप में शादी की रस्म होने से पहले महेंद्र चौहान ने दुल्हन बनी अपनी लाड़ली बेटी राधा को घर से घोड़ा बग्गी पर बिठाकर बैंडबाजों के साथ उसकी दूल्हों की तरह उसकी चढ़त कराई। आतिशबाजी के साथ बैंड-बाजे की धुनों पर राधा की चढ़त में परिजनों समेत रिश्तेदारों ने जमकर डांस भी किया। दुल्हन राधा की बारात नगर के मुख्य बाजार से होते हुए विवाह मंडप तक पहुंची। यहां विवाह की रस्में पूरी हुईं। दुल्हन की यह चढ़त चर्चा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

समाज को संदेश देने का प्रयास किया

इस संबंध में दुल्हन राधा के पिता महेंद्र चौहान ने कहा कि वे दोनों पुत्र और इकलौती पुत्री को समान दर्जा देते हैं। तीनों संतानों में कोई फर्क न रहे, इसलिए उन्होंने इस अभिनव कार्यक्रम का आयोजन किया। साथ ही पुरुष प्रधान समाज को एक संदेश देने का प्रयास भी किया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *