पंजपीर मार्केट में सनसनी फैलाने वाले ‘तोता-पारस’ पर पुलिस है मेहरबान, जाने किस कांग्रेसी नेता का है संरक्षण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 16 Dec 2018

कौन है करण सहगल पर कातिलाना हमला करने वाले पारस और तोता

डेली संवाद, जालंधर

पंजपीर बाजार में गुंडागर्दी के बाद जख्मी युवक करन सहगल ने सोशल मीडिया पर उन युवाओं की तस्वीर जारी की है, जिन पर वह मारपीट का आरोप लगा रहा है। यह तस्वीर किसी के जन्म दिन की है, जिसमें कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को केक खिलाया जा रहा है। इस तस्वीर को करन सहगल ने आज हुए हमले से जोड़ कर कहा है कि कांग्रेस के नेता इन बदमाशों को शह दे रहे हैं।

करन सहगल का आरोप है कि उन पर कातिलाना हमला करने वाले तोता और पारस पिछले 2 सालों से कई मामलों में लिप्त हैं। करन के मुताबिक दोनों द्वारा शीतला माता मंदिर के बाहर पैसे की लूट, दोमोरिया पुल के पास लड़ाई झगड़े और रिवाल्वर को छीनना, कांग्रेसी नेता के किले मोहल्ले के दफ्तर के बाहर शराब को लेकर झगड़ा सहित कई मामलों में इन दोनों का नाम आया।

करन सहगल ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के कारण जालंधर कमिश्नरेट पुलिस इन दोनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। तोता और पारस को शहर के एक कांग्रेसी नेता का समर्थन है। तोता और पारस पर एसएचओ कुंवर विजय पाल भी कोई एक्शन नहीं लेते।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *