पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को Zee News ने भेजा 1000 करोड़ का नोटिस, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 490 शब्द|📅 16 Dec 2018

नई दिल्‍लीZEE News ने कांग्रेस नेता और पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को जी मीडिया के खिलाफ झूठे आरोप लगाने और अपमानि‍त करने के लिए 1000 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि यदि सिद्धू इसके लिए माफी नहीं मांगते हैं तो हम इस मामले में न्‍याय के लिए उनके खिलाफ सभी कानूनी विकल्‍पों का सहारा लेंगे।

दरअसल ये मामला राजस्‍थान में नवजोत सिंह सिद्धू की रैली में पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाने से जुड़ा हुआ है. पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में अलवर जिले में हुई एक चुनावी रैली में नवजोत सिंह सिद्धू की रैली में पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगे थे. इस खबर और वीडियों को जी न्‍यूज ने दिखाया था. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने जी न्‍यूज पर ही झूठे आरोप जड़ दिए थे।

रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के नेता करन सिंह यादव को भी नोटिस

इस मामले में जी न्यूज (Zee News) ने चुनाव आयोग में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के नेता करन सिंह यादव का नाम भी शिकायत में है. शिकायत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रविरोधी तत्वों को पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने की अनुमति देकर कथित तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन किया था।

अपनी शिकायत में जी न्यूज़ ने इस घटना पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के खिलाफ व्यापक जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की. घटना से जुड़ा फेसबुक का लाइव वीडियो जिसमें देश विरोधी नारे लगाए जा रहे और अन्य वीडियो एक सीडी में चुनाव आयोग को सौंपे गए थे।

सोशल मीडिया पर इसे लेकर आपत्ति जताई गई थी

जी न्यूज़ ने उस वीडियो को देखा, जिसमें कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया था कि यह वीडियो छेड़छाड़ करके बनाया गया है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर आपत्ति जताई गई थी, लेकिन सिद्धू ने उल्‍टे ज़ी न्यूज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली थी।

सच्चाई यह है कि कुछ कांग्रेस नेताओं ने देश-विरोधी नारों वाला हिस्सा हटाकर अपनी सुविधा के हिसाब से वीडियो ट्वीट किए. ट्विटर पर, सुरजेवाला ने दावा किया कि सिद्धू की रैली में जो नारा दिया गया, वह ‘सत श्री अकाल’ था. सुरजेवाला ने अपने दावे के समर्थन में रैली का एक वीडियो ट्वीट किया।

इस दावे को जी न्यूज के प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने चुनौती दी. सुधीर चौधरी ने कांग्रेस के दावे की पोल खोल दी और साबित किया कि कांग्रेस ने एडिट किया हुआ वीडियो पोस्ट किया है, जबकि असली वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। जी न्यूज पर अलवर रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का वीडियो चलने के बाद पाकिस्तान के कुछ समाचार चैनलों ने भी इस वीडियो को चलाया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *