⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 143 शब्द|📅 17 Dec 2018
विष्णु, डेली संवाद, जालंधर
वार्ड नंबर 2 के गुरु अमरदास नगर में निगम प्रशासन के खिलाफ लोगो ने प्रदर्शन किया। जिसका कारण गंदगी के ढेरों व सीवरेज गार से लोगो का परेशान होना है। महिलाओं ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी कर जबरदस्त स्यापा किया।
रोष जाहिर करते हुए रमन आनंद, ममता रानी, मिथलेश कौर व अन्य ने बताया वह काफी समय से आस पास प्लाटो, जगह-जगह लगे रहने वाली गंदगी के ढेरों व सिवरजो से गार उठाए जाने के बाद कई दिन तक उसे न उठाए जाने के कारण परेशान है। जिसके चलते कई बार नई प्रशासन को कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नही।
जिस कारण आज सड़को पर उतर प्रदर्शन करना पड़ रहा है । यदि फिर भी सुनवाई न हुई तो रोष प्रदर्शन से उग्र होगा रोज परीक्षण के दौरान संजीव मीरा, रानी ,किरना, संजू व अन्य उपस्थित थे।








