पंचायत चुनाव से पहले जालंधर में सक्रिय हुई आप
डेली संवाद, जालंधर
लोकसभा चुनाव से पहले औऱ पंचायत चुनाव के वक्त आम आदमी पार्टी जालंधर शहरी ने संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी दफ्तर में सभी वॉलंटियर ओर प्रभारियों की मीटिंग की। मीटिंग में आप पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ संजीव शर्मा, जिला प्रधान डॉ शिवदयाल माली द्वारा 14 नए प्रभारियों का नियुक्ति की गई।
डॉ माली ने बताया कि यह जिम्मेदारी सभी को इसलिए दी गई है कि आने वाले समय में पार्टी के जालंधर शहरी ढांचे को बढ़िया बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों की मुश्किलों को सुलझाया जा सके।
डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में वर्ड स्तर ही नहीं बूथ स्तर पर भी काम करेगी और पार्टी को मजबूत बनाएगी। अगले हफ्ते तक पार्टी के कुछ अन्य झुझारू कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जाएगी।
ये बने प्रभारी
- जालंधर कैंट हलके में श्रीमती सुनीता गुप्ता को सचिव और पूजा खन्ना को सहसचिव बनाया गया है।
- जालंधर वेस्ट हलके में आइएस बग्गा उपाध्यक्ष, व्यास देव राणा सचिव, सुभाष भगत सचिव औऱ अश्वनी भगत को सहसचिव व मोहन लाल हैप्पी सहसचिव।
- जालंधर नार्थ में संजीव वर्मा वाइस प्रेसिडेंट, निर्मल सिंह वाइस प्रेसिडेंट, गुरमीत सिंह सचिव, इकबाल सिंह सह सचिव।
- जालंधर सैंट्रल में केके शर्मा सहसचिव, रमन कुमार सहसचिव, मंजीत सिंह सहसचिव, रविंदर रेखी वाइस प्रेसिडेंट।
- राजेश बब्बर अध्यक्ष मेडिकल सेल।
- गुरप्रीत कौर सोशल मीडिया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ संजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी जालंधर के प्रधान डॉ शिव दयाल माली, मंगल सिंह, इंद्रवंश चड्डा, सुभाष प्रभाकर, रविंदर रेखी, गुरविंदर शेरगिल उपाध्यक्ष युवा वर्ग पंजाब, मीडिया इंचार्ज रेखा कश्यप के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…






