एसडीएम पर भड़के विधायक, बोले- आपको मेरी ताकत का एहसास नहीं, बताया नौकर, कही ये बात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 18 Dec 2018

फतेहपुरी सीकरी। भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो उपजिलाधिकारी किरावली गरिमा सिंह को हड़काते नजर आ रहे हैं। विधायक का यह रूप देख वहां मौजूद उनके समर्थक भी हो-हल्ला करते हैं।

दरअसल, अप्रैल में आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से प्रभावित तहसील किरावली के किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह लखनऊ गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मुआवजा राशि स्वीकृति कराई थी।

आठ महीने बाद भी तमाम किसानों को मुआवजा धनराशि नहीं मिली है। इसके विरोध में हजारों किसानों ने सोमवार को तहसील का घेराव किया। इसी दौरान भाजपा विधायक की महिला उपजिलाधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

उपजिलाधिकारी से कहा कि आपको मालूम नहीं मैं एक विधायक हूं

भाजपा विधायक ने उपजिलाधिकारी से कहा कि आपको मालूम नहीं मैं एक विधायक हूं। मेरी ताकत का एहसास नहीं है। आगे कहते हैं कि आपको लोकतंत्र की ताकत का एहसास नहीं है। वहां मौजूद विधायक के समर्थक जोश में आ गए और एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

गुस्साए भाजपा विधायक ने एसडीएम से नौकर तक कह डाला। इसके बाद कहा कि आप अपने कार्यालय में जाइए। इस दौरान एसडीएम ने भी कहा कि आप इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं, लेकिन विधायक समर्थकों के हो हल्ला के आगे उनकी आवाज दब गई।

उधर, एसडीएम गरिमासिंह का कहना है कि अब तक साढे़ 27 करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाले गए हैं। कुछ किसानों के खाते बंद हैं। खाते में धनराशि पहुंची है। सभी वंचित किसानों से उनके खाते की पास बुक नकल खाता संख्या मागा था, उपलब्ध नहीं कराया है। हमने लेखपालों को काम में लगा दिया है। विधायक से नोकझोंक पर कहा कि उन्हें ठीक से बात करनी चाहिए थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *