कांग्रेस ने पंजाब की जनता, किसान, व्यापारी एवं नौजवानों के साथ धोखा किया-अशोक सरीन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 19 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में विधानसभा चुनावों के दौरान शहरी जनता से प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करने का वादा कर लोगों से वोट लेने वाली कांग्रेस ने पंजाब के शहरी लोगों को हाउस टैक्स वसूली करने के एच.डी.एफ.सी बैंक के माध्यम से हर नागरिक के मोबाइल पर निजी संदेश भेजने शरू कर दिए है।

जिसके खिलाफ आज पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस ने पंजाब की जनता किसान व्यापारी एवं नौजवानों के साथ धोखा किया है। सरीन ने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने विधानसभा चुनावों में सिर्फ चुनावी जुमला छोड़ पंजाब की जनता के साथ धोखा किया।

प्रॉपर्टी टैक्स टैक्स माफ करने की बजाए कांग्रेस ने टैक्स वसूली के संदेश भेजे

प्रापर्टी टैक्स खत्म करने, हर घर नौकरी, हर युवा को स्मार्ट फोन, किसानों का कर्जा माफ, शगुन स्कीम बढ़ाने, नशा मुक्त पंजाब करने जैसे सैकड़ों झूठे वादे कर वोट लेकर जनता के साथ धोखा किया है। सरीन ने कहा कैप्टन सरकार के राज मे विकास का हर काम बंद होने के साथ- साथ पंजाब की गली-गली मे नशा बिक रहा जिस पर नकेल डालने पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो गयी है।

इतना ही नही शहरी लोगों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स माफ सस्ता करने की बजाए बिजली के दाम 20 करीब दोगुना कर दिए है। आने वाले लोकसभा चुनावों मे जनता पंजाब की 13 लोकसभा क्षेत्रों मे कांग्रेस को उसके झूठे वादों के लिए हर बूथ पर मात देकर कांग्रेस की जमानत जब्त करवाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *