STF ने कैदी के परिवार से पकड़े 50,000 रुपए, इस जेल के डिप्टी सुपरिंटैंडेंट पर गिरी गाज, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 19 Dec 2018

डिप्टी जेल सुपरडैंट दलबीर सिंह तेज़ी को दर्जा-1 से डिमोट करके दर्जा-2 किया

डेली संवाद, चंडीगढ़
जेलों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए जेल विभाग ने आज लापरवाही के दोषों के अंतर्गत मौजूदा समय में केंद्रीय जेल फिऱोज़पुर के सुपरडैंट दलबीर सिंह तेज़ी को डिप्टी सुपरडैंट दर्जा-1 से डिमोट करके दर्जा-2 कर दिया गया है। यह जानकारी जेल विभाग के प्रवक्ता द्वारा आज यहाँ जारी प्रैस बयान में दी गई।

प्रवक्ता ने बताया कि जेल विभाग द्वारा दलबीर सिंह तेज़ी को डिप्टी सुपरडैंट दर्जा-1 से डिमोट करके दर्जा -2 करने का प्रस्ताव पंजाब लोक सेवा आयोग को भेजा गया था जिस पर आयोग ने सहमति प्रकट कर दी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जब दलबीर सिंह तेज़ी केंद्रीय जेल होशियारपुर में तैनात थे तो एस.टी.एफ. ने एक कैदी के पारिवारिक सदस्यों के पास से 50 हज़ार रुपए और कुछ सामान पकड़ा गया जो उसने सुपरडैंट को यह रकम देकर कैदी तक सामान पहुँचाना था।

इसके अलावा ए.डी.जी.पी. जेल के आदेशों पर डी.आई.जी. जेल एस.एस.सैनी द्वारा जांच में जेल सुपरडैंट की यह लापरवाही भी सामने आई कि कैदी को हाई सिक्योरिटी ज़ोन में नहीं रखा गया था जिस कारण जेल सुपरडैंट को चार्जशीट भी जारी की गई थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *