हरियाणा के पांचों नगर निगम में BJP जीती, CM खट्टर बोले-ये सरकार की नीतियों की जीत है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 19 Dec 2018

पानीपत। हरियाणा में पानीपत, करनाल, हिसार, रोहतक और यमुनानगर में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा को जीत मिली। यहां मेयर के लिए पहली बार सीधे चुनाव हुए। इससे पहले पार्षद मेयर का चुनाव करते थे। निकाय चुनावों के लिए 16 दिसंबर को वोट डाले गए थे। भाजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। कांग्रेस, इनेलो और बसपा ने निर्दलियों को समर्थन दिया था।

5 नगर निगम में भाजपा के मेयर

  • पानीपत: अवनीत कौर ने कांग्रेस समर्थित कैंडिडेट अंशु कौर पाहवा को रिकॉर्ड 74,940 वोट से हराया।
  • करनाल: रेणु बाला गुप्ता को 69,960 वोट मिले। उन्होंने इनेलो-बसपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आशा वधवा को 9,348 वोट से हराया।
  • हिसार: गौतम सरदाना को 68,196 वोट मिले। उन्होंने रेखा ऐरन को 28,091 वोट से हराया
  • रोहतक: मनमोहन गोयल को 65,822 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सीताराम सचदेवा को 14,776 वोट से हराया।
  • यमुनानगर: मदन चौहान को 91,642 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राकेश शर्मा उर्फ काका को 40,678 वोट से हराया।

हुड्डा के गढ़ में भी कांग्रेस हारी

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में भाजपा ने मनमोहन गोयल को मैदान में उतारा। कांग्रेस ने सीताराम सचदेवा को अपना समर्थन दिया था। रोहतक में पंजाबी वोटर ज्यादा होने की वजह से कांग्रेस ने पंजाबी कैंडिडेट को समर्थन दिया। लेकिन, यहां भाजपा को जीत मिली। रोहतक लोकसभा सीट से भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंदर हुड्डा सांसद हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *