शाहरुख खान की Zero पर बढ़ा बवाल, निर्माताओं को हटाना पड़ा ये सीन, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 19 Dec 2018

मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में शाहरुख एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे हैं और इसमें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म के एक पोस्टर की वजह से यह रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई थी लेकिन अब खबर है कि मेकर्स ने अब उस सीन को हटा लिया है।

फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान को अंडरगारमेंट्स पहने और गले में नोटों की माला व कृपाण लटकाए दिखाय गया था. इसी सीन पर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दी गई थी. इस याचिका के जवाब में बुधवार को फिल्म के मेकर्स ने एक हलफनामा दिया जिसमें बताया गया कि जिस सीन को लेकर आपत्ति जताई गई थी उसे मेकर्स ने हटा दिया है।

फिल्म जीरो में अब कृपाण वाला वो सीन नहीं दिखाया जाएगा. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कहा, “बावजूद इसके कि फिल्म के पोस्टर में दिखाया गया खंजर कृपाण नहीं था, फिल्म से उस सीन को हटाए जाने के बारे में कदम उठाए गए हैं. तकनीक और विजुअल इफैक्ट्स की मदद से उस हथियार को हटा दिया गया है और वहां पर एक तलवार टांग दी गई है।

यह था मामला?

नंबवर में बॉम्बे हाई कोर्ट में शाहरुख और फिल्म के मेकर्स के खिलाफ एक याचिका दी गई थी, जिसमें सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने की बात कही गई थी. यह याचिका अमृतपाल सिंह खालसा द्वारा दी गई थी, जिसमें दृश्यों को हटाने की मांग की गई थी. बता दें कि इस फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान कर रही हैं। (credit-aajtak)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *