छात्रों को इस संस्था के लोगों ने वितरित किए जूते, लोगों से छात्रों को मदद करने की अपील

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 217 शब्द|📅 20 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
देवी सहाय सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोढल रेलवे क्रॉसिंग एवं देवी सहाय सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल कोट किशनचंद के बच्चों के लिए जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर सालसन स्टील के मालिक एवं प्रसिद्ध समाजसेवक मुनीष गुप्ता, अखिल भारतीय दुर्गा सेना संगठन के पंजाब अध्यक्ष विशाल शर्मा, जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री विजय सापला के पीए चमन लाल बंटी मौजूद थे।

इन सभी ने शहरवासियों से अपील की है कि आज के समय में हम सबको एक होकर उन स्कूलों में अपना योगदान देना चाहिए जहां पर जरूरतमंद परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं एवं होनहार बच्चों को पढ़ने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि उन बच्चों के लिए भी हम अपने योगदान के जरिए भूमिका निभाएं ताकि समय समय पर उनको अच्छी शिक्षा मिले ताकि वह हमारे देश का नाम रोशन करें।

इस मौके पर देवी सहाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे क्रॉसिंग के प्रिंसिपल संजय शर्मा, अध्यापक बीबीएम सोफट, केके बंसल एवं देवी सहाय सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल की मुख्य अध्यापिका रेनू बाला, निधि शर्मा ने आए हुए अतिथियों को स्कूल की तरफ से धन्यवाद एवं सम्मानित किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *