पंजाब के CM अमरिंदर सिंह ने 1984 सिख दंगों को लेकर कही ये बात, सुखबीर बादल को दी ये नसीहत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 20 Dec 2018

गांधी परिवार को घसीटने की कोशिश करने पर सुखबीर बादल की कड़ी आलोचना

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 1984 के सिख दंगों के मामले में बिना किसी कारण गांधी परिवार को घसीटने की फिर कोशिश करने पर सुखबीर सिंह बादल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इन दंगों में व्यक्तिगत रूप में कुछ कांग्रेसी नेता शामिल थे जिनको पार्टी लीडरशिप की गुप्त या खुले तौर पर कोई हिमायत हासिल नहीं थी।

शिरोमणी अकाली दल के प्रधान द्वारा राहुल गांधी की लीडरशिप को कमज़ोर करने के लिए की निराश कोशिशों को हास्यप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में तीन बड़े राज्यों में जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सिद्ध होता है कि सुखबीर बादल संसदीय चुनाव से पहले चुनावी मैदान में कूदने के लिए हाथ -पैर मार रहे हैं।

दंगों में कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की कोई भूमिका नहीं

वोटरों का समर्थन जुटाने के लिए लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खेलने के लिए अकालियों पर बरसते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सुखबीर बादल को इस संवेदनशील मसले का सियासीकरण बंद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक लाभ की ख़ातिर धर्म का दुरुपयोग करने से अकाली दल को कोई फ़ायदा नहीं पहुँचेगा और लोकसभा चुनाव में भी इस पार्टी का हाल साल 2017 के विधानसभा चुनाव वाला ही होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी की व्यक्तिगत तौर पर सिख दंगों में कोई सम्मिलन है तो वह सज़ा का हकदार है और उसे गुनाहों की सज़ा मिलनी चाहिए परन्तु इस मामले में पूरी कांग्रेस पार्टी या गांधी परिवार को लपेटने की कोशिश करना ग़ैर -वाजिब है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि हिंसा के समय राहुल स्कूल पढ़ता बच्चा था और राजीव गांधी पश्चिमी बंगाल में थे।

व्यक्तिगत तौर पर शामिल पार्टी नेताओं को सज़ा मिलेगी

उन्होंने कहा कि समकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के मद्देनजऱ हिंसा भडक़ाने वाले लोगों को किये अपराध के लिए सज़ा भुगतनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत ने सज्जन कुमार को उम्र कैद की सज़ा देकर इस केस में मिसाल कायम कर दी है। उन्होंने भरोसा ज़ाहिर किया कि इस घृणित अपराध में शामिल बाकी दोषियों का यही हाल होगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *