सेंट सोल्जर में क्रिसमस का ग्रैंड सेलिब्रेशन, नन्हें सेंटाक्लोज, परियों ने गाया जिंगल बेल, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा क्रिसमस के पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मानते हुए ग्रैंड सेलिब्रेशन की गई जिसमें सेंट सोल्जर के नन्हें छात्रों ने सेंटाक्लोज, परियाँ, क्रिसमस ट्री, बॉल्स आदि बनकर कार्यकम्र में भाग लिया।

इस अवसर पर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, नन्हें छात्रों द्वारा क्रिसमस का केक काटते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया गया। छात्रों द्वारा प्रभु यीशु मशीह के जन्म से जीवन के बारे में एक खास रूप से तैयार की लघु नाटिका पेश की गई।

इसके अतिरिक्त परियाँ और सेंटाक्लोज बने छात्रों द्वारा जिंगलबेल जिंगलबेल, मेरी क्रिसमस आदि गीत गाये गए और उन गीतों पर डांस भी किया गया।

चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने छात्रों को चॉक्लेट, टॉफियां, गिफ्ट्स आदि बांटे और सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए उन्हें बिना किसी जात पात, भेदभाव के सभी पर्व मनाने को कहा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *