डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना शिमलापुरी, लुधियाना में तैनात ए.एस.आई. हरदेव सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता भान सिंह निवासी गोबिंद कालोनी, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई द्वारा उसका बेटा जोकि एक लड़ाई झगड़े के केस में रिमांड पर है, के साथ नरमी से पेश आने और उसकी इस केस में मदद करने के बदले 10,000 रुपए की माँग की गई है।
विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…






