डिप्स उग्गी में विंटर कार्निवाल अयोजित, चेयरपर्सन जसविंदर कौर ने कहा – कार्निवाल एक प्राचीन परम्परा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 20 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
कार्निवाल एक प्राचीन परम्परा है जो खुशियों के मौसमी चक्र से जुड़ा है। खुशियां किसी एक समाज तथा सभ्यता से नहीं बल्कि सारे समाज की होती है। उसी खुशी को बांटने से खुशी और बढ़ जाती है। यह शब्द मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्स चेन की चेयरपर्सन जसविंदर कौर ने डिप्स स्कूल उग्गी में अयोजित विंटर कार्निवाल दौरान कहे।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रभु यीशु मसीह के जीवन से अवगत करवाने तथा क्रिसमिस के त्यौहार की महत्वता को समझाने के उदेश्य को मुख्य रखते हुए की इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष अतिथि के रूप में चेन की चीफ एडवाइज़र जसमीत कौर उपस्थित हुए।

कार्निवाल की देखरेख स्कूल की प्रिंसीपल विनीता चड्डा ने की

कार्निवाल की देखरेख स्कूल की प्रिंसीपल विनीता चड्डा ने की। इस कार्निवाल में विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जीवन तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसी के ताथ सांता क्लास की क्रिसमस के पर्व की अहमीयत को बताया गया।

इस दौरान सांता का रूप धारण किए विद्यार्थी ने अन्य विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की स्वीट्स बांटी। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल स्टाल जैसे लक्की डिप, तम्बोला, गन शूटिंग अमेरिकन हुपला, टरैपोलिन, लूडो, आईस, वाईक चैलेंज आदि का आयोजिन किया गया।

सैल्फी कार्नर तथा मैजिक शो रहा आकर्षण का केंद्र

जिसमें विद्यार्थियों ने खेल कर भरपूर आनंद लिया। कार्निवाल में मुख्य आकर्षण का केन्द्र सैल्फी कार्नर तथा मैजिक शो रहा। टाईनी टाट्स के लिए जमपिंग जैक्स का विशेष तौर पर आयोजन किया गया। ज्वैलरी कार्नर ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया वहीं डी.जे पर बजे संगीत ने सभी को मंत्र मुग्ध करते हुए कार्निवाल को एक नएं जोश से भर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जसविंदर कौर तथा विशेष अतिथि जसमीत कौर ने सभी स्टालों की शिरकत की तथा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अन्य धर्म तथा सभ्यता को समझने का अवसर प्राप्त होता हैं। इस दौरान स्कूल का सारा स्टाफ भी उपस्थित था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *