घई बैकरी औऱ शहनाई पैलेस के सामने 14 अवैध दुकानें बनवाकर ‘अफसर’ ने निगम खजाने को लगाया 40 लाख का चूना, अब कमिश्नर का हुक्म-डिच चला दो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 21 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
मेयर जगदीश राजा कहते हैं कि नगर निगम का खजाना खाली है। सरकार फंड जारी नहीं कर रही है। विकास काम इसलिए रुके पड़े हैं। लेकिन शहर में जो लोग खजाने को लूट रहे हैं, उन पर निगम अफसर पूरी तरह से मेहरबान हैं। दयाल नगर के पास घई बेकरी के ठीक सामने अवैध रूप से तीन मंजिला दुकानें बन गई। इंस्पैक्टर ने रोका नहीं, एटीपी ने पूछा नहीं। अब अफसर कह रहे हैं कि गिराने के आदेश जारी कर रहे हैं।

दयाल नगर में घई बेकरी के ठीक सामने तीन मंजिला 9 दुकाने बनाई गई हैं। नक्शा पास करना तो दूर मालिक ने एनओसी तक नहीं ली है। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का चूना लगा है। नगर निगम के सूत्र बताते हैं कि एक अफसर की मिलीभगत से 9 दुकानें बनाई गई हैं। इसके लिए 3 लाख रुपए में सौदा हुआ। हैरानी की बात तो यह है कि इससे लाखों रुपए निगम का नुकसान हुआ है।

शहनाई पैलेस के सामने पर्दे में बनाई पांच दुकानें, एटीपी बोले-डिच चलाएंगे

घई बैकरी औऱ शहनाई पैलेस के सामने 14 अवैध दुकानें बनवाकर 'अफसर' ने निगम खजाने को लगाया 40 लाख का चूना, अब कमिश्नर का हुक्म-डिच चला दो

घई बैकरी से आगे जाने पर इसी रोड पर ही शहनाई पैलेस के बिल्कुल सामने पर्दे में पांच दुकानें बन गई। अवैध रूप से बन रही इन दुकानों से अगर सरकारी फीस जमा करवाई जाती तो जानकार बताते हैं कि 40 लाख रुपए फीस निगम खजाने में आती है। लेकिन यहां कुछ लाख रुपए में सौदा हुआ है। निगम के ही एक अफसर ने इसका ठेका लिया है।

रेजीडैंस सोसाइटी की तरफ से इसकी शिकायत एटीपी लखबीर सिंह से की गई है। लखबीर सिंह ने कहा है कि इन दुकानों को नोटिस जारी कर दिया है। दुकानों को गिराने का भी आदेश जारी हुआ है। जल्द ही इन दुकानों पर डिच चलेगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *