पंजाब के Ex CM परकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश में पकड़े गए खालिस्तानी आतंकियों ने किया बड़ा खुलासा, अब NIA करेगी पूछताछ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 21 Dec 2018

लखनऊ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने के आरोपी 5 खालिस्तानी आतंकियों से एनआईए लखनऊ में पूछताछ करेगी. इस मामले में पूछताछ करने के लिए सभी आरोपियों को देर रात लखनऊ लाया गया है. इनका लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया गया. इसके बाद इन पांचों को गुप्त स्थान पर रखा गया है।

गौरतलब है कि इसी साल 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कुछ लोगों ने हथियारों के साथ पुलिस चौकी पर हमला किया था, जिसमें रायफलें और तमाम असलहा लूटा गया था। बाद में शामली पुलिस ने 15 अक्टूबर को मुठभेड़ में आरोपियों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गुरचरण सिंह करनाल के साथ अमृत सिंह, कर्म सिंह शामिल था।

यह तीनों आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन के संपर्क में थे और बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इसी कड़ी में इन सबने हथियार लूटे गए थे. अब एनआईए इन लोगों से पूछताछ के बाद जानना चाहती है कि क्या पूर्व सीएम बादल की हत्या के अलावा भी इन लोगों का कोई और वारदात करने का इरादा था।

इन सभी संदिग्ध आरोपियों को 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद इस मामले की जांच 26 नवंबर को एटीएस से लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए को दे दी गई थी. अब पूछताछ के लिए उन्होंने सभी को रिमांड पर लिया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *