CM अमरिंदर सिंह ने सुखबीर को बताया नौटंकीबाज, कहा- इस तरह डूबती नैया पार नहीं लगेगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 518 शब्द|📅 21 Dec 2018

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पंजाब और अन्य राज्यों में कांग्रेस द्वारा किसानों की कर्ज माफी के किये ऐलान पर सुखबीर सिंह बादल की टिप्पणी को ‘राजनैतिक ड्रामेबाज़ी’ बताते हुए सिरे से रद्द कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल को नसीहत दी कि यदि राजनैतिक रणभूमि में अकाली दल का अस्तित्व कायम रखना है तो उसे ऐसी नौटंकी छोड़ देनी चाहिए।

अकाली-भाजपा के शासनकाल के दौरान किसानों को उनके बनते हकों से वंचित रखकर अब फिर किसानों की भावनाओं से खेलने के निरंतर यत्नों के लिए शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर बरसते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वास्तव में पूर्व उप मुख्यमंत्री किसानों को कांग्रेस से एक तरफ़ रखने के लिए किसान भाईचारे को गुमराह करने की निराशाजनक कोशिश कर रहा है।

देशभर के संकट में से गुजऱ रहे किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही वादा कर दिया था कि यदि पार्टी आगामी चुनाव में सत्ता में आती है तो देशभर के संकट में से गुजऱ रहे किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस लीडरशिप द्वारा अपना वादा पूरा करने और पार्टी के शासनकाल वाले राज्यों में चुनावी वादों को पूरा करने की कारगुज़ारी से अकाली -भाजपा गठजोड़ बौखलाया हुआ है।

किसान कर्ज माफी की प्रगति का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 428246 किसानों के कर्जों पर 3595.04 करोड़ रुपए की राहत दी और अब 159632 छोटे किसानों को कर्ज माफी देने की प्रक्रिया चल रही है। इनमें से सहकारी बैंकों के साथ जुड़े 317965 सीमांत किसानों को उनके कर्जों के लिए 1815.78 करोड़ रुपए और व्यापारिक बैंकों के 110281 सीमांत किसानों को 1779.26 करोड़ रुपए की राहत दी गई है।

अकाली दल और उसकी लीडरशिप बुरी तरह संकट से घिरी हुई है

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि इन तथ्यों को सुखबीर या कोई अन्य व्यक्ति भी रद्द नहीं कर सकता। उन्होंने अकाली दल के अध्यक्ष को उसकी सरकार के दौरान किसानों को कोई भी लाभ देने की एक भी मिसाल पेश करने की चुनौती दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय अकाली दल और उसकी लीडरशिप बुरी तरह संकट से घिरी हुई है जिस कारण सुखबीर बादल निराशा की स्थिति में झूठ का सहारा ले रहा है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि अकाली दल और उसकी सहयोगी भाजपा पंजाब में हाशीए पर पहुँच चुके हैं और राजनैतिक मैदान से भी मिट गए हैं जिस कारणअकाली दल का अध्यक्ष राजनैतिक अलगाव से बचने के लिए हाथ -पैर मार रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी सांसदीय चुनाव में अपनी स्पष्ट हार नजऱ आती देख बादल अब सहमे हुए खऱगोश की तरह भाग रहे हैं जिनको छिपने के लिए जगह भी नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि यदि बादलों ने लोगों को धोखा देने की कोशिशें बंद न की तो वोटरों द्वारा उनको सदा के लिए राजनैतिक गुमनामी की तरफ धकेल दिया जायेगा।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *