राजीव गांधी के भारत रत्न पर AAP में घमासान, अलका लांबा ‘शहीद’, MLA पद से लिया गया इस्तीफा

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 600 शब्द|📅 22 Dec 2018

अशोक सिंह भारत
डेली संवाद, नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा में राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव पर हुए विवाद में पार्टी की नेता अलका लांबा की छुट्टी कर दी गई है. अलका लांबा ने इस प्रस्ताव को पास होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में प्रवक्ता सोमनाथ भारती पर भी कार्रवाई की गई है. सोमनाथ भारती को पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया गया है. सोमनाथ भारती ने दावा किया था कि उन्होंने ही यह प्रस्ताव दिया था. इस प्रस्ताव में कहा गया था कि राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अलका लांबा से इस्तीफा लिया गया है. उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को रद्द कर दिया गया और विधायक पद से इस्तीफा भी ले लिया गया है. पार्टी राजीव गांधी के खिलाफ रेजोल्यूशन को लेकर अलका लांबा से नाराज थी. अलका लांबा के पार्टी लाइन से अलग जाकर इस मामले को सोशल मीडिया पर तूल देने और इस मामले पर बयान देने से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नाराज था।

राजीव गांधी के भारत रत्न पर AAP में घमासान, अलका लांबा 'शहीद', MLA पद से लिया गया इस्तीफा

अलका लांबा का दावा है कि उन्होंने प्रस्ताव का विरोध करते हुए वॉक आउट किया जबकि उनपर प्रस्ताव के समर्थन का दवाब था. उन्होंने कहा है कि वह अपने खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार है।

मैंने इसे जनरैल सिंह को बढ़ाया था

इस मामले पर सोमनाथ भारती ने कहा था कि राजीव गांधी पर दिल्ली विधानसभा में पास हुए प्रस्ताव के विवाद में मैं यह साफ करना चाहता हूं कि वह लाइन मूल प्रस्ताव का हिस्सा नहीं थी और वह लाइन मैंने अपनी ओर से जोड़ी थी. मैंने इसे जनरैल सिंह को बढ़ाया था. जनरैल सिंह ने इससे सहमति नहीं जताई और इसे कभी वोटिंग के लिए भी नहीं रखा गया. संशोधनों को कभी भी मूल प्रस्ताव के साथ पास नहीं किया जाता है. उन पर अलग से वोटिंग होती है. वह पास हुए प्रस्ताव का हिस्सा नहीं हो सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पहले मैंने इस पर भाषण दिया था और बाद में इसे मूल प्रस्ताव में जोड़ने को कहा था. पार्टी को इसे देखने का समय नहीं मिला. उन्होंने कहा कि इस संशोधित प्रस्ताव के पास होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. इसलिए इस विवाद को शांत कर देना चाहिए।

सोमनाथ भारती को भी प्रवक्ता पद से हटाया गया

इस पूरे विवाद में सोमनाथ भारती को भी प्रवक्ता पद से हटाया गया. पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोमनाथ भारती पर कार्रवाई हो सकती है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले में अलका लांबा सोशल मीडिया पर भ्रम फैला रही हैं।

दिल्ली विधानसभा में पेश किए गए इस प्रस्ताव पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान किया है. लेकिन इस प्रस्ताव से आम आदमी पार्टी का असली रंग खुलकर सामने आ गया है. माकन ने कहा कि हम हमेशा से यह बात कहते रहे हैं कि आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है।

बता दें कि हाल ही में 1984 के सिख विरोधी दंगे के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी और 31 दिसंबर तक सरेंडर करने को कहा था. कोर्ट के इस फैसले के बाद सिख समुदाय ने एक सुर में कांग्रेस पार्टी की आलोचना की थी। (साथ में AAJTAK से इनपुट)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *