चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव का ऐलान, 18 जनवरी को होगा मतदान, 14 तक कर सकेंगे नॉमिनेशन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 22 Dec 2018

चंडीगढ़। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 18 जनवरी को होगा। इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 जनवरी कर दी गई है। इस संबंधी शुक्रवार को डीसी की ओर से ऑर्डर जारी कर दिए हैं। मेयर इलेक्शन के प्रिजाइडिंग ऑफिसर नॉमिनेटेड काउंसलर अनिल दत्ता बनाए गए हैं। उनकी देखरेख में मेयर का चुनाव होगा।

इसके बाद नए मेयर ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करवाएंगे। मौजूदा मेयर देवेश मोदगिल का कार्यकाल 8 जनवरी को समाप्त हो रहा था। लेकिन मेयर चुनाव के ऑर्डर में मौजूदा मेयर देवेश मोदगिल को 9 दिन और मिल गए हैं। 4 काउंसलर वाली कांग्रेस की ओर से शीला फूल सिंह मेयर की कैंडिडेट होंगी। मेयर रिजर्व कैटेगरी से होगा।

इस कैटेगरी के बीजेपी में चार काउंसलर सतीश कैंथ, फरमिला, भरत कुमार और राजेश कालिया हैं। निगम में बीजेपी के काउंसलर भी दो गुटों (10-10) में बंटे हुए हैं। इनमें एक गुट पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का है जबकि दूसरा गुट सांसद किरण खेर और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का है।

भाजपा की सहयोगी शिअद बादल का एक काउंसलर और आजाद दिलीप शर्मा को सांसद का कट्टर समर्थक माना जा रहा है। सांसद किरण खेर गुट से मेयर पद के दावेदारों में सतीश कैंथ और फरमिला हैं। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन गुट से मेयर पद के दावेदार भरत कुमार और राजेश कालिया हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *