डेली संवाद, जालंधर
भाजपा के जिला अध्यक्ष रमन पब्बी के निर्देशानुसार भाजयुमो के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया गया है। मंडल 4 का अध्यक्ष नसीब बग्गा, मंडल 10 का अध्यक्ष मुकेश खुल्लर और मंडल 11 का अध्यक्ष चेतन महाजन को नयुक्त किया गया है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए रमन पब्बी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का हर कार्यकर्ता विजय लक्ष्य सुनिश्चित करेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाएंगे।
इस अवसर पर महामंत्री संजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहां कि 2019 के चुनाव नजदीक हैं। चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारियों से कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।
महामंत्री अर्जुन खुराना ने नवनियुक्त अध्यक्षों को आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…