जालंधर के इस कालोनाइजर ने पुडा अफसरों की मिलीभगत से सरकार को लगाया 35 करोड़ का चूना, अब कपूरथला की तरफ रूख, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 24 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला
सरकारी खजाना खाली है। लेकिन पुडा के कुछ अफसरों की जेबें रोजाना लाखों रुपए से भर जाती है। होशियापुर से लेकर कपूरथला और जालंधर में एक के बाद एक अवैध कालोनियां कटवा कर पुडा के कुछ अफसरों ने करोड़ों रुपए कमाए हैं। एसे में सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। ताजा मामला कपूरथला के आरसीएफ के सामने अवैध कालोनी काटकर सरकार को चूना लगाने का है।

कपूरथला में आरसीएफ के बिल्कुल सामने जालंधर के एक कालोनाइजर और अकाली दल के नेता ने 35 एकड़ में अवैध कालोनी काट दी है। इसमें पुडा के एक अफसर को दो प्लाट गिफ्ट दिया गया है। साथ ही कुछ निचले अफसरों को लाखों रुपए कैश दिए गए हैं। इस पूरी बेईमानी में सरकार को करीब 35 करोड़ का चूना लगा है। अकाली दल से संबंधित कालोनाइजर आजकल एक कांग्रेसी नेता का पार्टनर बन गया है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के उक्त कालोनाइजर ने एक कांग्रेसी नेता को पार्टनर बनाकर कपूरथला के आरसीएफ के सामने 35 एकड़ में कोलानी काटने की शुरूआत की, तो पुडा के अफसरों ने कार्रवाई करवा दी। इसके बाद एक दलाल के माध्यम से सौदेबाजी हुई। पुडा से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि इस सौदेबाजी में पुडा के एक अफसर को दो प्लाट गिफ्ट किए गए, साथ ही लाखों रुपए कैश दिए। इसके बाद इस अवैध कालोनी की तरफ से अफसरों ने अपनी आंख बंद कर ली।

हमने पहले कार्रवाई की थी, फिर करेंगे, जरूरत पड़ी तो FIR कराएंगे – एसडीओ

पुडा के एसडीओ संदीप कुमार ने कहा है कि उक्त अवैध कालोनी पर पहले कार्रवाई की गई थी। इस समय वे इलैक्शन में बिजी हैं। टीम भेजकर रिपोर्ट मांगी है। अवैध कालोनी पर दोबारा कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ी तो कालोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उधर, इस संबंध में जब पुडा के ईओ डा. जयइंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अवैध काम बिल्कुल बरदाश्त नहीं करेंगे। किसी अफसर की अगर मिलीभगत मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *