… तो जेल में होते पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल औऱ DGP सुमेध सैनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 351 शब्द|📅 24 Dec 2018

नई दिल्ली : श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की जाच के लिए बने कमीशन के प्रमुख रहे सेवानिवृत्त जस्टिस जोरा सिंह सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर संगरूर से सांसद भगवंत मान, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक अमरजीत सिंह संदोआ आदि मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने पर जस्टिस जोरा सिंह का स्वागत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करेगी।

पंजाब सरकार बादलों को बचा रही है

केजरीवाल ने कहा कि यदि पंजाब सरकार जस्टिस जोरा सिंह कमीशन द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करती तो प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और अन्य आरोपी इस समय सलाखों के पीछे होते।

इस मौके पर जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि वह आप की लोक समर्थक नीतियों से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए क्रातिकारी कार्यो को देखते हुए उन्होंने भी अपनी, सामाजिक सेवाएं देने के लिए इस पार्टी को चुना है।

जस्टिस जोरा सिंह ने जज के तौर पर 35 वर्ष अपनी सेवाएं दीं

पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भगवंत मान ने कहा कि जस्टिस जोरा सिंह ने जज के तौर पर 35 वर्ष अपनी सेवाएं दीं। हमेशा सच का साथ दिया। इनका करियर बेदाग रहा है। वहीं हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के न्यायिक कमीशन के चेयरमैन रह चुके हैं।

पंजाब में हुई श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के बाद उनको कमीशन का प्रमुख का पद दे दिया गया। जिन्होंने गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार की। इस मौके जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी जाच रिपोर्ट उस समय की बादल सरकार को सौंप दी थी, परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *