‘चिट्टा वे’: 48 घंटे में 5 मामले, 1 मौत, युवती समेत 4 गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 456 शब्द|📅 25 Dec 2018

शिमला। पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश में नशे से मौतों का सिलासिला शुरू हो गया है। बीते 48 घंटे में मंडी, शिमला, सोलन में पांच मामले सामने आए हैं। इनमें एक युवक की मौत के अलावा, युवती समेत चार युवक गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं एक मामले में युवक फरार हो गया है।

पहला मामला

सुंदरनगर में रविवार देर रात पुलिस ने नेशनल हाईवे-21 पर पुलिस ने हैरोइन और चरस के साथ कार में सवार युवक और युवती को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-21 पर पुंघ में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी।

इस दौरान एक कार की जांच में उसमें सवार मंडी जिले के दरवाथू, डाकघर लोहारा निवासी कशिश कुमार पुत्र रोशन लाल और सुंदरनगर के महादेव निवासी आकांक्षा पुत्री नवीन सेन के कब्जे से 0.600 मिलीग्राम हैरोइन और 1.500 मिलीग्राम चरस बरामद की है।

दूसरा मामला

मंडी जिले में सोमवार को पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) ने मंडी बस स्टैंड के पास एक युवक को 24.47 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की एक युवक चिट्टे की खेप लेकर बस स्टैंड के पास से गुजरने वाला है।

जब युवक की तलाशी ली गई तो उससे 24.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया. युवक मंडी शहर का रहने वाला है और इससे पहले भी चरस के साथ पकड़ा जा चुका है।

तीसरा मामला

तीसरा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला का है. यहां सोमवार को नशे के ओवरडोज से एक युवक की जान चली गई है. युवक की लाश गुम्मा बाजार के पास मिली है. ठियोग के पास गुम्मा बाजार के पास युवक की लाश मिली।

मृतक की पहचान शिमला के कोटगढ़ इलाके के 21 वर्षीय युवक यूनीक मेहता के रूप में हुई है. शव के पास से इंजेक्शन और गोलियां भी बरामद की गई हैं।

चौथा मामला

चिट्टे से जुड़ा चौथा मामला सोलन जिले से है. सोमवार को सोलन के पास एक निजी विश्वविद्यालय के पास चिट्टे का सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ा है. निजी विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे इस युवक से पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है।

एसएसपी सोलन ने बताया कि युवक से पुलिस टीम ने युवक के पास 6.94 चिट्टा बरामद किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है. युवक शिमला जिले के कुमारसैन का रहने वाला है।

पांचवां मामला

शिमला में देर शाम एक नाके पर पुलिस को देखकर एक कार चालक युवक फरार हो गया. युवक ने अपनी गाड़ी मौके पर छोड़ दी, जिससे 59.59 ग्राम चिट्टा और जले हुए नोट के अलावा नकदी भी बरामद की है. युवक तारा देवी का बताया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *