पंजाब में लंगर प्रसाद खाने से 60 से ज्यादा बीमार, सिविल अस्पताल में शुरु हुआ इलाज

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 188 शब्द|📅 25 Dec 2018

डेली संवाद, राजपुरा
शहीदी जोड़ मेले को लेकर लगाए गए लंगर का प्रसाद खाने से गांव फरीदपुर गुजरां के करीब  60 लोग बीमार पड़ गए हैं। इसमें बच्चे महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल है। उन्हें इलाज के लिए राजपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

बलकार सिंह व गुरप्रदीप सिंह ने बताया कि बीते दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की याद में श्री फतेहगढ़ साहिब में लगने वाले शहीदी जोड़ मेले के संबंध में गांव की संगत ने जी.टी. रोड पर गांव के बाहर लंगर लगाया था। गांव के कई लोगों ने लंगर में बनाई सब्जी रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इनमें से कई लोगों को दस्त व उल्टियां होने लगी।

बीमार होने वालों में एक ही परिवार के गुरप्रदीप सिंह, पत्नी गुरप्रीत कौर, बेटी जैस्मिन, माता परमजीत कौर के साथ बुजुर्ग बलकार सिंह, अजैब सिंह, गुरविंदरजीत सिंह, सरबप्रीत सिंह, भजन कौर के साथ बाकी मरीज सिविल अस्पताल कि इमरजेंसी और वार्डों में दाखिल है जिनका इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *