खराब नतीजों के लिए डी.ई.ओज़. और प्रिंसिपल जि़म्मेदार होंगे-सोनी
डेली संवाद, चंडीगढ़
शिक्षा मंत्री ओ.पी. सोनी ने आज पंजाब भर के जिला शिक्षा अधिकारियों (डी.ई.ओज़) के साथ मुलाकात की और कहा कि अगर इस वर्ष स्कूलों के नतीजे बुरे आए तो डी.ई.ओज़. और प्रिंसिपल जि़म्मेदार होंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि जिन स्कूलों की इमारतें असुरक्षित हैं, उनकी सूची भेजी जाये। एक साल में सभी स्कूलों की इमारतें नयी बनाईं जाएंगी।
शिक्षा मंत्री ने डी.ई.ओज़. को प्रोत्साहित किया कि वह अच्छे नतीजों के लिए आप जाकर स्कूलों की जांच करें और अध्यापकों और अन्य स्टाफ का समय पर स्कूलों में पहुँचना यकीनी बनाऐं।
उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में अध्यापकों और अन्य मुलाजिमों के खाली पड़े पदों का मुद्दा ध्यान में आने पर श्री सोनी ने आदेश दिया कि बनती तरक्कियाँ और रैशनेलाईज़ेशन के साथ यह पद भरे जाएं। दर्जा चार और अन्य मुलाजिमों का प्रबंध डी.ई.ओज़ को अपने स्तर पर करने के लिए कहा गया।
दर्जा चार और अन्य मुलाजिमों का प्रबंध डी.ई.ओज़ को अपने स्तर पर करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र बनाते समय इस बात का ध्यान रखा जाये कि किसी विद्यार्थी को तीन किलोमीटर से अधिक दूर न जाना पड़े। जिला शिक्षा अधिकारियों की अन्य माँगों पर शिक्षा मंत्री ने पाँच डी.ई.ओज़. पर आधारित एक समिति बनाने के लिए कहा, जो उनकी समस्याओं का निपटारा निचले स्तर पर ही करेगी।
इस मौके पर डी.जी.एस.ई. प्रशांत कुमार गोयल, डी.पी.आई. (सैकेंडरी) सुखजीतपाल सिंह, डी.पी.आई. (एलिमेंट्री) इन्द्रजीत सिंह और शिक्षा मंत्री के ओ.एस.डी. डी.एस. सरोआ उपस्थित थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…