चारपाई पर बैठकर सब्जी के लिए मटर छील रही थी महिला, नगर निगम ने काट दिया चालान

Daily Samvad
1 Min Read

चंडीगढ़। नगर निगम की टीम ने चारपाई पर बैठ मटर छील रही महिला का चालान का काट दिया। विकास नगर में अपने मकान नंबर-189 के बाहर चारपाई पर बैठकर महिला सुनीता मटर निकाल रही थी, इतने में सेनेटरी विंग के कर्मचारी आए और उसके हाथ में चालान काटकर थमा गए।

महिला ने बताया कि उसने तो बाद में सारे मटर के छिलके उठाकर अपने घर के डस्टबिन में डालने थे। इन लोगों ने एक बात न सुनते हुए चालान काट दिया। अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ ने सेनेटरी विंग की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए रोष जताया।

मकान नंबर 186 में रहने वाली दुर्गा, 185 में रह रहे राम प्रकाश, 182 के राम लखन, 188 की रहने वाली दर्शनी देवी, 181 के सुरेश, 187 के अमर नाथ आदि ने बताया कि उनके घरों के आगे की गली और सड़क पर कभी कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने तो आता नहीं है। वे खुद अपने घरों के आगे गली को साफ करते हैं। इतना सब होने के बाद भी कर्मचारी उनका चालान करके चले गए। (साभार-अमरउजाला)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *