स्टिंग ऑपरेशन: ट्रांसफर-पोस्टिंग, माइनिंग और स्कूल ड्रेस के ठेके दिलवाने के लिए इन मंत्रियों के सचिवों ने मांगी रिश्वत, जांच के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 356 शब्द|📅 27 Dec 2018

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
मंत्रियों के दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन से हड़कंप मच गया है। चैनल ने मंत्रियों के विधानभवन स्थित कार्यालय कक्ष में उनके निजी सचिवों की तबादले, पट्टा और ठेका दिलाने के लिए डीलिंग का स्टिंग किया है।

अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन महेश चंद गुप्ता ने तीनों निजी सचिवों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। इन सभी पर बृहस्पतिवार को गाज गिरना तय माना जा रहा है।

राजभर के निजी सचिव ने तबादला कराने के लिए मांगे 40 लाख

स्टिंग में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निजी सचिव ओम प्रकाश कश्यप बेसिक शिक्षा विभाग में तबादला कराने के लिए 40 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में बैग व ड्रेस की सप्लाई के ठेके के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल के पति से डील कराने की बात हो रही है। यह पूरा खेल मंत्री राजभर के विधानभवन स्थित कार्यालय से चल रहा था।

सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

पीएस ओपी कश्यप जूता-मोजा के जिस टेंडर में कमीशन मांग रहा था, वह मामला शिक्षा विभाग और शिक्षामंत्री से जुड़ा है। मैंने अपने मंत्रालय के प्रमुख सचिव महेश गुप्ता को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।-ओमप्रकाश राजभर

अर्चना पांडेय के निजी सचिव खनन पट्टा दिलाने का सौदा

स्टिंग में खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के निजी सचिव एसपी त्रिपाठी भी सहारनपुर समेत आधा दर्जन जिलों में खनन पट्टा दिलाए जाने के लिए डील करते दिखाई दे रहे हैं। सरकार की ओर से इन मामलों में कार्रवाई की बात कही गई है।

एसआईटी जांच कराऊंगी

एसके त्रिपाठी की एसआईटी से जांच कराऊंगी। इन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए। -अर्चना पांडेय

संदीप सिंह के सचिव किताबों का ठेका दिलाने की डील करते दिखे

तीसरा नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के निजी सचिव संतोष अवस्थी का है। अवस्थी मंत्री के कमरे में ही किताबों का ठेका दिलाने के लिए डील कर रहे हैं, जिसमें निजी सचिव अपने हिस्से की मांग कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *