पुर्तगाल में छाई पंजाबी ब्यूटी: प्रभदीप कौर बनी ‘मिसेज स्टार यूनिवर्स टॉप माडल 2018’, जाने प्रभदीप के बारे में

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 431 शब्द|📅 27 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय मूल की पंजाबी प्रभदीप कौर ने पुर्तगाल में ‘लेडी स्टार यूनिवर्स’ द्वारा आयोजित ब्यूटी प्रतियोगिता दौरान ‘मिसेज स्टार यूनिवर्स टाप माडल 2018’ शीर्षक जीता। इस दौरान कुल 68 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए प्रभदीप ने यह सम्मान देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने नाम किया।

प्रतियोगिता दौरान 2 अलग-अलग केटेगरी थी जिसमे पहली यंग लेडी स्टार यूनिवर्स (21-36 उम्र) तथा दूसरी लेडी स्टार यूनिवर्स (37-50 उम्र) शामिल थी। दोनों केटेगरी में विजेता घोषित कर ओवरआल विजेता प्रभदीप को घोषित किया गया और ‘मिसेज स्टार यूनिवर्स टाप माडल 2018’ खिताब से नवाजा गया। इस दौरान अलग से अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रभदीप कौर को ‘बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम’ के खिताब से भी नवाजा गया।

शादी आपके सपनों का अंत नहीं : प्रभदीप कौर

पुर्तगाल में छाई पंजाबी ब्यूटी: प्रभदीप कौर बनी ‘मिसेज स्टार यूनिवर्स टॉप माडल 2018’, जाने प्रभदीप के बारे में

मात्र 18 वर्ष की आयु में मोहित सरीन के साथ विवाहित प्रभदीप कौर ने यह मुकाम 36 वर्ष की उम्र में पाया। प्रभदीप 29 जनवरी, 1982 को सिख परिवार में जन्मी तथा उनकी पालन-पोषण-शिक्षण चण्डीगढ़ में हुआ।

पंजाब विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. प्रभदीप ने जहां मास्टर इन सोशोलोजी पंजाब विश्वविद्यालय तथा वहीं बी.एड. मेरठ युनिवर्सिटी से की। प्रभदीप ने कहा कि जरूरी नहीं गैर शादीशुदा युवतियां ही ग्लैमरस हो सकती है बल्कि शादीशुदा महिलाएं भी उन्हें पूरा मुकाबला दे सकती है।

प्रभदीप ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शादीशुदा होने पर भी महिलाएं अपनी पसंद के क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं जैसे उन्होने ब्यूटी इंडस्ट्री में अपना करियर बना सफलता हासिल की। उन्होने विशेष तौर पर अपनी मायके व ससुराल परिवार का सदैव साथ देने पर धन्यवाद किया।

17 वर्षीय बेटी मन्नत तथा 13 वर्षीय बेटा कनव का साथ

पुर्तगाल में छाई पंजाबी ब्यूटी: प्रभदीप कौर बनी ‘मिसेज स्टार यूनिवर्स टॉप माडल 2018’, जाने प्रभदीप के बारे में

प्रभदीप ने कहा कि पति के आर्मी बेस्ड ‘लर्निग एज आर्मड फोर्स’ अकादमी में हाथ बंटाने के अतिरिक्त 10 वर्ष के लंबे वेडिंग प्लानर तथा ब्यूटी क्षेत्र में करियर के बीच कभी परिवार से समझौता नहीं किया। इस दौरान उन्हें 2 प्यारे बच्चे हुए जिनमें 17 वर्षीय बेटी मन्नत तथा 13 वर्षीय बेटा कनव शूमार है।

प्रभदीप ने बेटी मन्नत को श्रेय देते हुए कहा कि जब वह दोस्त बनी बेटी से उनके जवानी भरे दिनों की याद कि वह कैसे कई ब्यूटी कंटेस्ट में भाग लती थी और जीतती तो मिसेज इंडिया ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लिया।

‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स पंजाब 2018’ का खिताब जीत कभी पीछे नहीं देखा और फिर ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स’ प्रतियोगिता में बतौर द्वित्तीय रनर-अप व बैस्ट स्माइल का खिताब अपने नाम करते हुए वह देश का प्रतिनिधित्व करने पुर्तगाल पहुंची और उक्त खिताब अपने नाम किया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *