डेली संवाद, जालंधर
कपूरथला के लापता होटल मालिक आखिरकार उत्तर प्रदेश के मथुरा में मिल गए हैं। होटल मालिक डा. अशोक पसरीचा उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कपूऱथला और जालंधर के कुछ बड़े लोगों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गए थे।
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अशोक पसरीचा मथुरा में छिपा हुआ था। कपूरथला पुलिस ने जांच के सहारे आखिरकार पसरीचा का पता लगा लिया। जानकारी के मुताबिक कपूरथला पुलिस की एक टीम मथुरा के लिए रवाना हुई है और वीरवार तड़के डॉ अशोक को गोवर्धन आश्रम मथुरा से बरामद कर लिया है।
यह है मामला
बताया जा रहा है कि डा. अशोक पसरीचा और कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के साथ पैसों का लेनदेन था। इसी दौरान अशोक पसरीचा अचानक लापता हो गए थे। लापता होने से पहले पसरीचा ने सुसाइड नोट में कपूरथला के कुछ हाई प्रोफाइल लोगों के नाम लिख गए थे। पसरीचा का कपूरथला में सेवेन नाम से होटल है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…






