1000 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ चार गिरफ्तार, इसकी 2 मिलीग्राम मात्रा ले सकती है जान, पढ़ें बड़ा खुलासा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 524 शब्द|📅 28 Dec 2018

मुंबई. महाराष्ट्र पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बुधवार को वाकोला इलाके से फेंटानिल नाम की प्रतिबंधित ड्रग्स के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1,000 करोड़ रुपए बताई जा रही है। फेंटानिल इतनी खतरनाक है कि इसकी महज 0.002 ग्राम (2 मिलीग्राम) मात्रा ही किसी की जान ले सकती है।

ड्रग्स को मैक्सिको भेजा जाना था

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल के डीसीपी शिवदीप लांडे ने बताया कि फेंटानिल ड्रग्स को मुंबई से मैक्सिको भेजा जाना था। वहां इसे कौन खरीदने वाला था और इतनी बड़ी मात्रा में किसने फेंटानिल को तैयार किया, यह जांच का विषय है। आरोपियों के नाम सलीम डोला, घनश्याम सरोज, भाई चंद्रमणि और संदीप तिवारी हैं। ये लोग दलालों के संपर्क में भी थे।

आरोपियों के पास से ड्रग्स से भरे चार ड्रम जब्त हुए हैं। कोर्ट ने आरोपियों को 1 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। डोला को एक बार पहले भी राजस्व खुफिया निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

आरोपियों ने कोर्ट में दावा किया कि उनके पास से जब्त किया गया पदार्थ फेंटानिल नहीं है। साथ ही उनके पास इसकी खरीदी के दस्तावेज भी हैं। फेंटानिल का इस्तेमाल एनेस्थीसिया और कैंसर के इलाज में किया जाता है। नशे के लिए इसे कोकीन और हेरोइन में मिलाया जाता है।

ड्रग की जरा सी मात्रा ले सकती है जान

इससे पहले डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने इसी साल 26 सितंबर को इंदौर में 110 करोड़ से ज्यादा कीमत की फेंटानिल जब्त की थी। मैक्सिको के जार्ज सालिस के साथ केमिकल पर रिसर्च करने वाले डॉ. मोहम्मद सादिक और मनु गुप्ता नाम के तीन लोग पकड़े गए थे।

तब डीआरआई के अधिकारियों ने पहली बार इस ड्रग की जब्ती का दावा किया था। यह ड्रग नशे के लिए 0.001 ग्राम (एक मिलीग्राम) ली जाती है। ओवरडोज होते ही मौत हो सकती है। यानी इस ड्रग की 0.002 ग्राम (2 मिलीग्राम) मात्रा जान ले सकती है।

VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर’

खतरे को देखते हुए डीआरआई ने रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाले डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन) को भी कार्रवाई में शामिल किया था, क्योंकि किसी भी संस्थान के पास इसका सैंपल लेने और इसकी जांच करने के संसाधन ही नहीं हैं। यह इतनी घातक है कि इसे बाहर भी नहीं भेजा जा सका।

अमेरिका में एक साल में गई थी 29 हजार लोगों की जान

फेंटानिल को अमेरिका में सबसे खतरनाक ड्रग माना जाता है। अमेरिका में 2016 में इसके ओवरडोज से 20 हजार और 2017 में 29 हजार लोगों की जान गई थी। यह मॉर्फीन से 100 गुना और अन्य किसी सामान्य ड्रग से 10 हजार गुना ज्यादा प्रभावी है। इसका इस्तेमाल कैंसर या मौत के कगार पर पहुंच चुके मरीजों का दर्द कम करने के लिए किया जाता है। व्यावसायिक तौर पर (बेचने के लिए) किसी को लाइसेंस भी मिलता है तो वह केवल एक समय 0.1 ग्राम ही रख सकता है। (credit-dainikbhaskar)

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *