जम्मू। बस स्टैंड के पास शुक्रवार आधी रात के बाद जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कई लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल पर कई टीमें जांच करने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक बस स्टेंड के पास बने एक ढाबे पर रहस्यमय परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के लोगों में सनसनी मच गई। धमाके में पानी की टंकी समेत अन्य सामान नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों ने इसके बारे में जानकारी ली।
VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर
उन्होंने बताया कि जोरदार आवाज के बाद धमाका हुआ। इससे आसपास खड़े यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना को देखते हुए सभी संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। इस इलाके में आतंकियों के स्लीपर सेल की सक्रियता की भी जांच की जा रही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…








