मेयर औऱ कमिश्नर के साथ रैन बसेरा देखने पहुंचे सांसद, सुविधाओं से दिखे संतुष्ट, मौके पर कंबल भी वितरित किए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 29 Dec 2018

डेली संवाद, जालंधर
मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा व एसई अश्वनी चौधरी के साथ आज देर शाम सांसद संतोख चौधरी शहर के रैन बसेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने दोमोरिया फ्लाई ओवर ब्रिज, खालसा कालेज और बीर बबरीक चौक के पास बने रैन बसेरा में जाकर लोगों से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने मौजूद सुविधाओं को देख कर संतुष्टि जताई। वहां उन्होंने प्राथमिक उपचार किड समेत अन्य सुविधाएं देखकर मेयर औऱ कमिश्नर की प्रशंस की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कहा है कि रैन बसेरा में नशेड़ी आ जाते हैं, जिसके लिए पुलिस कमिश्नर से कह कर पुलिस गश्त की व्यवस्था करवाएंगे।

चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार गरीबों और बेघरों की मदद के लिए हर शहर में रैन बसेरा का इंतजाम किया है। इसकी निगरानी नगर निगम के जिम्मे है। उन्होंने कहा कि नशा करने वाले लोगों के लिए सरकार ने सैंटर खोला है। पुलिस गश्त के दौरान अगर कोई भी नशेड़ी रैन बसेरा के आस-पास मिला तो उसे उपचार के लिए नशा विरोधी केंद्रों में भेजा जाएगा।

VIDEO: भाजपा की ‘एक्सीडैंटल प्राइम मिनिस्टर’ के जवाब में कांग्रेस बनाएगी ‘फेंकू प्राइम मिनिस्टर

इस दौरान सांसद संतोख चौधरी ने रैन बसेरा में रह रहे लोगों को अपने तरफ से कंबल भेंट किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार हर गरीब और बेघर को सुविधाएं देने के लिए वचनवद्ध है। मेयर जगदीश राजा ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि सभी रैन बसेरा बेहतर ढंग चले। इसके लिए अफसरों की ड्यूटी सुनिश्चित है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *